Advertisement

टीकमगढ़ में मिली युवक की लाश सिर अलग ओर धड अलग

टीकमगढ़ में मिली युवक की लाश सिर अलग ओर धड अलग

सिर एक चबूतरे के ऊपर लगे झन्डे के नीचे मिला ,नर वलि की आंशका

टीकमगढ़ जिले के विजयपुर गांव की घटना,मोके पर पहुची चदेरा पुलिस जांच शुरू

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़ में एक युवक की लाश मिली है। सिर कटकर अलग है, जबकि उसके पास ही धड़ पड़ा हुआ है। खास बात ये है कि कटा हुआ सिर एक चबूतरा जैसी जगह पर लगे झंडे के नीचे रखा मिला है। जिससे नरबलि की आशंका जताई जा रही है। ये घटना रविवार को जिले के विजयपुर गांव की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर चंदेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इधर, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जतारा के एसडीओपी अभिषेक गौतम के मुताबिक, मृतक की पहचान अखिलेश कुशवाहा (उम्र 32 वर्ष) के रूप में की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा गया है। मृतक के पिता का आज सुबह ही निधन हुआ बताया जा रहा है

कि मृतक अखिलेश के पिता गोला कुशवाहा कैंसर से पीड़ित थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। घर में मां भी है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। परिवार में मृतक अखिलेश का 4 साल और 17 साल काभाई भी है। फिलहाल पूरे मामले में ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। गांव के नंदराम ने बताया कि सुबह खेत पर जा रहे थे। रास्ते में मृतक का खेत पड़ता है। दूर से उन्हें शव दिखाई दिया। डर के कारण वे पास नहीं गए। गांव लौटकर गया प्रसाद नेता को बताया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।घर से दूध लेने निकला था अखिलेश एएसपी सीताराम ससत्या ने बताया कि अखिलेश शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घर से दूध लेने के लिए निकला था।

रविवार सुबह उसका शव घर से थोड़ी दूर पठुलिया बाबा चबूतरे के पास मिला। एएसपी ने बताया कि चबूतरे के पास नीबू, नमकीन, माचिस का पैकेट, बीड़ी का बंडल और एक चिलम मिली है। जिससे नरबलि का मामला लग रहा है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। फिलहाल चंदेरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।सतगवां पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि प्रिंस यादव ने कहा कि अखिलेश कुशवाहा गरीब गोला कुशवाहा का बेटा था। उसकी किसी ने नरबलि दे दी। हमारी ग्राम पंचायत का टीकमगढ़ एसपी से निवेदन है कि इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। इस घटना से गांव में खेतों में भय का माहौल है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि मृतक अखिलेश की मां मानसिक रूप से कमजोर है, अगर इनके साथ 10 दिन न्याय नहीं होगा तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मामले में हम लोग एसपी से भी मिलेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!