Advertisement

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन,प्रदेश के विकास और आमजन की खुशहाली की कामना,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम, ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोद गुसाईं सहित अनेक जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्युरो चीफ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बीकानेर के देशनोक पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध करणी माता के मंदिर में दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर करणी माता से प्रदेश के विकास और आमजन के खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह,ओबीसी मोर्चा प्रेदश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर,कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष देहात विनोद गिरी गुसाईं, सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर पुजारियों और ट्रस्ट सदस्यों ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी संक्षिप्त जायजा लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!