सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा नगर निगम बोर्ड की बैठक से पूर्व कांग्रेस का हंगामा
भ्रष्टाचार को लेकर महापौर राकेश पाठक वआयुक्त से इस्तीफे की मांग

भीलवाड़ा
नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले कांग्रेस नेता मनोज पालीवाल के नेतृत्व में युवाओं ने ढोल पीपे और मजीरे बजाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पालीवाल ने बताया कि नगर निगम महापौर राकेश पाठक और आयुक्त हेमाराम चौधरी की जोड़ी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते संकट मोचन हनुमान मंदिर से नगर निगम तक ढोल मजीरे पीपे बजाते हुए रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए इस जोड़ी से इस्तीफे की मांग की है।
15 फरवरी 2025 को नगर निगम में होने वाली बोर्ड बैठक के पूर्व पोस्ट ऑफिस के पास संकट मोचन बालाजी मंदिर से रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन नगर निगम की ओर पीपा बजा करके और जाज बजाकर के प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महापौर आयुक्त साझेदारी मिलकर कर रहे भ्रष्टाचार बंद करो भ्रष्टाचार के नारे लगाते हुए रैली के रूप में नगर निगम के महाराणा प्रताप सभागार के बाहर पहुंचे और उग्र प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए मनोज पालीवाल ने कहा कि महापौर महोदय बार-बार दम भरते हैं कि हमने नगर निगम बनाई। नगर निगम बन गई तो नगर निगम के लायक आईएएस अधिकारी आप क्यों नहीं बिठाना चाह रहे हैं। छोटा अधिकारी को आपने उच्च पद पर क्यों बिठा रखा है आपकी क्या साझेदारी है। जनता को जवाब दें।
नगर निगम की बोर्ड बैठक 1 वर्ष में आहूत हुई है। भीलवाड़ा शहर की नाला सफाई के टेंडर में भ्रष्टाचार, सफाई कर्मचारियों के भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र देने के अंदर भ्रष्टाचार, रात्रि कार्यालय सफाई के ठेके में भ्रष्टाचार ,अमृत 2 योजना के तहत जो सीवरेज का कार्य हो रहा है उसके अंदर सड़के टूट रही है ।सीसी उखड़ रही है ,उसके बावजूद आप संविदाकार को भुगतान कर रहे हैं। कृष्णा नगर का पट्टा आप ने निरस्त किया उसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ आज 6 माह होने के बावजूद कार्यवाही क्यों नहीं हुई? महापौर महोदय कहते हैं कि नगर निगम की अतिक्रमण शाखा अवैध निर्माण और अतिक्रमण में फर्क समझता है। अवैध निर्माण आपने सरकारी संपत्ति नगर निगम का सर्वे कराया ।ड्रोन के माध्यम से उनमें से कितनी संपत्तियों पर नगर निगम को काबिज कराया ?यह आप बताना नहीं चाहते नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की गाड़ी रोज शहर में घूमती है निर्माण करने वाले के पास जाती है और बिना नक्शे पास और पार्किंग छोड़ें जो निर्माण हो रहे हैं उसके ऊपर कोई कार्रवाईनही होती है। आपके द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। इस भ्रष्टाचार का जवाब दे।
इस विषय को लेकर के नगर निगम के सभागार के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। पंपलेट उड़ाए और मांग की की इस नगर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाए। महापौर कहते हैं कि सार्वजनिक पार्किंग शहर के अंदर बनाई जाएगी। विभिन्न स्थानों पर जब व्यावसायिक निर्माण करने वाला पार्किंग नहीं छोड़ रहा है तो शहर गंदा होगा। भीलवाड़ा का मुख्य बाजार आजाद चौक और प्रताप टॉकीज रोड पर माता बहनों का निकलना पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
कार्यक्रम में सुरेश बम्ब ,सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, एनएसवी अध्यक्ष भावेश पुरोहित, सुनील दत्त शर्मा, दीपक पुरोहित, विनोद सुथार ,निसार सिलावट, अतुल सुराणा, शिवराज खुराना, संदीप टेलर, शांतिलाल धौलपुरिया, महावीर व्यास, विजय बोलिया, आशीष, जावेद, ममता शर्मा, अतुल सुराणा, सुशीला बेरवा, हरिचंद कोठारी, विनोद कसारा, भंवर जाट ,राहुल गोस्वामी, अंकित टेलर, राहुल शर्मा, पप्पू कुमार खटीक, राहुल खटीक, पुराण खटीक, राजू खटीक ,दिलीप खटीक, पूनम नाथ, कालबेलिया ,प्रहलाद नाथ, कालबेलिया, शिवम सिंह खारोल, गुंजन शर्मा ,विजय साहू ,नितिन शर्मा, शिबू खान ,अनवर ,युसूफ सिंधी, शाहबाज खान, हनीफ शाह ,संजय, हरीश कुमार, अजय बेरवा, चंद्रशेखर, सिंह चुंडावत, मनीष साहू, हर्ष साहू, अंकित तिवारी, चैन सिंह आदि उपस्थित थे।
















Leave a Reply