Advertisement

आबूरोड़ सदर थाना क्षेत्र में विवाह समारोह से चोरी हुए जेवरात बरामद, अतिथि बनकर आया था चोर और स्टेज से बैग लेकर हो गया फरार

संवाददाता:- हर्षल रावल सिरोही/राज.

________
आबूरोड़ सदर थाना क्षेत्र में विवाह समारोह से चोरी हुए जेवरात बरामद, अतिथि बनकर आया था चोर और स्टेज से बैग लेकर हो गया फरार


________
सिरोही। जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में विवाह समारोह से लाखों के जेवरात की चोरी के मामले में चोरी के सभी सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। चोरी की घटना गत 07 फरवरी की है। जब तलहटी स्थित भाग्य लक्ष्मी होटल में आयोजित एक विवाह समारोह में चोरी की घटना घटी थी।

यह था पूरा मामला:-
आबूरोड़ में एक विवाह से चोर महज 02 मिनट में 22 लाख रुपये के गहने नकदी लेकर फरार हो गया था। होटल के सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि चोर अतिथि की तरह विवाह में आया और चुपचाप स्टेज के समीप से बैग लेकर होटल से निकल गया। पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच पड़ताल आरंभ की गई आरोपियों को जामजद कर दिया है।

यह है रिपोर्ट:-
गुरुनानक कॉलोनी निवासी शरद गुप्ता के चाचा के बेटे का विवाह में रात्रि करीब 10:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने शरद की माता लीला देवी गुप्ता का बैग चुरा लिया। बैग में लगभग 25 से 28 तोले के सोने के जेवरात, 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी और एक मोबाइल फोन था। स्टेज के समीप से बैग गायब होने की सूचना मिलते ही होटल में खोजबीन की गई, लेकिन बैग नहीं मिला‌।

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल की आरंभ:-
आबूरोड सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक को शातिराना अंदाज में बैग ले जाते हुए देखा गया। जांच में पता चला कि यह मध्य प्रदेश के राजगढ़ की कड़िया सांसी गैंग का कार्य है। जो विवाह समारोहों में चोरी की वारदातों को अंजाम देती है।
पुलिस की टीम ने राजगढ़ में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर तीन से चार दिनों तक लगातार छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को सभी चोरी किए गए जेवरात बरामद करने में सफलता मिली। बताया जा रहा है मुख्य आरोपी पुलिस की दबिश की भनक लगते ही फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!