Advertisement

शाहपुरा जिला बचाने की लड़ाई पहुंची हाईकोर्ट जनहित याचिका दायर, लोगों ने की आतिशबाजी

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

शाहपुरा जिला बचाने की लड़ाई पहुंची हाईकोर्ट_

जनहित याचिका दायर, लोगों ने की आतिशबाजी_

भीलवाड़ा


शाहपुरा जिला रदद् किए जाने के विरोध में 42 दिनों से स्थानीय लोगों का आंदोलन लगातार जारी है। शाहपुरा अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में शाहपुरा को जिला का दर्जा बनाए रखने की मांग की गई है।

पिछले 42 दिनों से शाहपुरा अभिभाषक संस्था द्वारा गठित ‘शाहपुरा जिला संघर्ष समिति’ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन चल रहा है। रोज विभिन्न समाज और संगठनों के लोग उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप रहे हैं।

याचिका स्वीकार होने की खबर मिलते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग त्रिमूर्ति चौराहे पर एकत्र हुए। जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा और वरिष्ठ पार्षद हामिद खान कायमखानी की मौजूदगी में लोगों ने आतिशबाजी की और नारेबाजी की।

इससे पहले शाहपुरा अभिभाषक संस्थान के सभागार में एक बैठक हुई, जिसमें संघर्ष समिति और अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई। अभिभाषक संस्थान के एडवोकेट अंकित शर्मा और प्रीयेश यदुवंशी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका को स्वीकार कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!