Advertisement

नेशनल लोक अदालत 08 मार्च 2025 के संबंध में अधिवक्ता संघ कांकेर में हुई बैठक

छ. ग. विशेष संवाददाता :- राजेन्द्र मंडावी                                                          नेशनल लोक अदालत 08 मार्च 2025 के संबंध में अधिवक्ता संघ कांकेर में हुई बैठक

 

कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य में 08 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इस लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण और इसकी प्रभावी तैयारी के संबंध में 12 फरवरी 2025 को अधिवक्ता संघ कांकेर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के अध्यक्ष आनंद कुमार ध्रुव ने की। बैठक में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों को अधिकतम संख्या में राजीनामा के माध्यम से निपटाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता अपने पक्षकारों को प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही, उन्हें समझाएं कि राजीनामा के माध्यम से त्वरित न्याय प्राप्त किया जा सकता है। पक्षकारों को इस प्रक्रिया के लिए तैयार करने तथा उन्हें न्यायालय में राजीनामा हेतु चर्चा के लिए प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के प्रभारी सचिव भास्कर मिश्र, अधिवक्ता संघ कांकेर के अध्यक्ष नरेंद्र देव दवे सहित संघ के अन्य सदस्य एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। बैठक में लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे अधिकतम मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!