Advertisement

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का नोखा में विप्र समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का नोखा में विप्र समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन

जनपद नोखा बीकानेर
रिपोर्ट रमाकांत


नोखा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित देहात के जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया का स्वागत का सिलसिला लगातार जारी हे इसी क्रम में नवनिर्वाचित बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का आज मंगलवार को प्रथम बार नोखा आगमन पर महर्षि गौतम भवन रोड़ा व पंचारिया चौक में विप्र समाज द्वारा बड़ी फुल माला व साफा पहनाकर और फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष के साथ में पधारे भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष,नोखा शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक,भवानी पाईवाल का भी का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मोहनलाल पंचारिया,राधेश्याम पंचारिया,प्रमोद पंचारिया,हेमंत जोशी,शक्तिराम जोशी,भंवरलाल सुरावत,माणकचंद पंचारिया, सूरजमल उपाध्याय,चतर्भुज पंचारिया, मुरलीधर शर्मा,गोपाल तिवाड़ी,फुसराज जाजड़ा,हरचंद पंचारिया, सुखदेव पंचारिया,नरेंद्र चौहान,पुखराज पाणेचा, दीनदयाल उपाध्याय,कानाराम शर्मा, पुखराज सांखी, एडवोकेट अर्चना पारीक,नारायण जोशी,बगरंगलाल तावणिया,मोहनलाल उपाध्याय सहित कई विप्र बंधू मौजूद रहे। पंचारिया ने सम्बोधित करते हुए कहा मेरे जैसे आम कार्यकर्ता को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाना यह केवल भाजपा में ही हो सकता है में तन-मन-धन से पार्टी की सेवा करूंगा मैंने पार्टी को मां माना है मां के लिए जैसे तत्तर रहते वैसे पार्टी की नितियों लोगों तक पहुंचाने के साथ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व राज्य की भजनलाल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक ले जाऊंगा जिससे अंतिम पाये दान पर बैठे व्यक्ति को फायदा हो मुझे बीकानेर जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायको व केन्द्रीय कानून मंत्री पुरा सहयोग मिला अब इनके सहयोग से पुरे जिले मे डबल इजन सरकार की योजना को ले जायेंगे। स्वागत समारोह में आये हुए सभी विप्र बंधुओ का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। स्वागत समारोह के दौरान विप्र समाज में भारी उत्साह देखने को मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!