Advertisement

कृषि उपज मंडी परिसर में लंबे समय से सुलभ शौचालय की दुर्दशा

सत्यार्थ न्यूज़ जितेंद्र कुमार यादव

जिला अलवर

कृषि उपज मंडी परिसर में लंबे समय से सुलभ शौचालय की दुर्दशा

 

कृषि उपज मंडी प्रशासन जानकर भी है अनजान

इस ब्लॉक में सभी दुकानदार एवं पल्लेदार सुविधा के नहीं होने से परेशान

अलवर मंडी प्रशासन जानबूझकर अनदेखी के कारण कृषि उपज मंडी ऐ श्रेणी का दर्जा प्राप्त मंडी में बने सुलभ शौचालय की दर्दशा हो रही है। जिसका खामियाजा मुख्य रूप से यहां इस ब्लॉक में दुकानदार एवं पल्लेदार है परेशान कृषि उपज मंडी प्रशासन कई बार अवगत कराने के बावजूद साथ ही खबर प्रकाशित करने के बाद भी सभी बाबू एवं अधिकारी गहरी निंद्रा में सो रहे हैं

इस ब्लॉक के दुकानदारों ने बताया मंडी समिति को मोटा मंडी टैक्स देने के बावजूद भी दुकानदार एवं पल्लेदारों के लिए हमारे ब्लॉक का शौचालय काफी लंबे समय से गंदगी एवं जंगली झाड़ियां होगी हुई है इसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद भी मंडी प्रशासन ने अब तक इसकी शुद्ध नहीं ली दुकानदारों ने बताया यह शौचालय पहले चालू था इसकी पानी की टंकी एवं नालों की टूटी मंडी समिति द्वारा हटा ली गई उसके बाद इसमें धीरे-धीरे जंगली घास ने शौचालय को घेर लिया जिसकी कुछ दिन पूर्व इसकी खबर भी प्रकाशित की गई उसके बावजूद भी मंडी समिति इस शौचालय की साफ सफाई एवं पानी की टंकी जैसी अन्य सुविधाएं नहीं कर पा रही

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!