Advertisement

क्रिकेट प्रतिभा सम्मान समारोह 16 जनवरी को

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा

भरतपुर, भरतपुर

क्रिकेट प्रतिभा सम्मान समारोह 16 जनवरी को

भरतपुर, जिला क्रिकेट संघ द्वारा आगामी 16 जनवरी को एक समारोह का आयोजन कर वर्ष 2024 में जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा । इस समारोह में क्रिकेट की कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने शिरकत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा इसके साथ-साथ वर्तमान सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

 

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि इस समारोह को भव्य व आकर्षित बनाने के लिए गत दिनों दिल्ली जाकर क्रिकेट जगत की कुछ नामी हस्तियों से मिलकर उनको न्योता दिया जिनमें दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली एवं पूर्व टेस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना एवं दिल्ली क्रिकेट प्रदेश के सचिव अशोक शर्मा आदि शामिल है तथा इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल चाहर एवं दीपक चाहर ने भी इस कार्यक्रम में आने की अपनी स्वीकृति प्रदान की है तथा तिवारी ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार के दो मंत्री जवाहर सिंह बेढम गृह राज्यमंत्री एवं गौतम कुमार दक सहकारिता मंत्री भी तथा खेबसार के राजकुमार धनंजय सिंह व राजस्थान क्रिकेट संघ के दो पूर्व सचिव सुमेन्द्र तिवारी व राजेंद्र सिंह नंधु भी इस समारोह में उपस्थित होंगे एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी भी अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। उल्लेखनीय की भरतपुर जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया है जिनमे आकाश सिंह, चेतन शर्मा व कार्तिक शर्मा शामिल है, इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अव्याश सिंह, हिमांशु सोगरवाल, आशीष प्रजापत, कुणाल फ़ौजदार, तनय थानवी आदि को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा भरतपुर जिले की टीम इस वर्ष राजस्थान में दो आयु वर्ग में उपविजता बनी है, उन सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा तथा इस वर्ष जिले से जो अंपायर स्कोर व कोच एवं मैच रेफरी बने हैं उनको भी सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली चार महिला खिलाड़ी नीतू शर्मा मनीषा कुंतल, अनुष्का सौलंकी, ख़ुशी चौधरी को भी सम्मानित किया जायेगा। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया है । कमेटी में वीनू सिंह, संजीव चिनिया, मंगल सिंह, रूपेंद्र मोहन, देवेंद्र सिंह कालू, गौरव फौजदार, अवधेश खटाना, मुनेंद्र तिवारी, अरुण गुप्ता,भरत तिवारी, राजेश गुप्ता, राजकुमार जैन, रविंद्र कैमरिया डॉ वीरेंद्र पचौरी आदि को शामिल किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!