रिपोटर दीपेश कुरैटी
कांकेर छतीसगढ
अशोक वालेचा, पूर्व महामंत्री भारतीय जनता पार्टी कांकेर ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की घोषणा की
कहा-गरीब तबके के लोगो का उत्थान और नगर का ‘विकास ही मेरी प्राथमिकता होगी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता अशोक वालेचा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। अशोक वालेचा का कहना है कि उनका राजनीतिक जीवन हमेशा जन सेवा तथाअपने क्षेत्र के समस्याओं के समाधान और नगर के विकास व समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है और नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में वे नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
अशोक वालेचा ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि उन्होंने हमेशा जनसम्याओ को सुलझाने का हर सम्भव प्यास किया है उनके पास जो भी समस्या लेकर गया है उसे सुलझाने का प्रयास किया है अपने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता दी। वे बताते हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा अपनी योजनाओं को जनहित के लिए क्रियान्वित करवाने का हर सम्भव प्रयास किये है और जनता यदि आशीर्वाद देती है तो सभी वर्ग के लोगो के लिए यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से लोगों को जमीनी स्तर पर लाभ मिले।
“मेरे लिए राजनीति एक सेवा है साध्ना है पर मेरे जीविका का साधन नही है यह सेवा का माध्यम मात्र है, जहां मैं जनता की समस्याओं को समझता हूं और उन्हें सुलझाने के लिए तत्पर रहता हूं। मैंने अपने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, और सामाजिक कल्याण के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया है। ओर यदि जनता आशीर्वाद देती तो है और भी मजबूती से विकास कार्यो गति प्रदान करेंगे” अशोक वालेचा ने यह भी कहा कि नगर की जनता पालिका अध्यक्ष बनने आशीर्वाद देती है उसके बाद यह भी सुनिश्चित करेंगे कि शहर में समग्र विकास कैसे हो और सभी बुनियादी सुविधाओं विशेष कर पेयजल स्वक्षता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका के तहत जो विकास योजनाएं हैं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कदम उठाएंगे। केंद व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी है वरिस्तो से सम्पर्क कर नगर के विकास के लिए जो भी योजनाएं होगी लाकर विकास की गंगा बहाएंगे खासकर जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, पार्किंग की समस्या, और नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना उनकी प्रमुख योजनाओं में शामिल रहेगा।
अशोक वालेचा ने अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में भी बात की और कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ विगत 40 वर्षों से जुड़े हुए हैं और इस पार्टी की नीतियों सब का साथ सबका विकास एवं जनकल्याणकारी विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए काम किया है। उनके नेतृत्व में कई संघर्ष भी किये है विकास कार्यों की शुरुआत हुई है, जिनका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि वे नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद कांकेर को एक आदर्श शहर व्यवस्थि शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि यहां के नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध जीवन मिल सके।
रोजगार और शहरी विकास की दिशा में कार्य:
अशोक वालेचा ने यह भी कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद वे रोजगार सृजन की दिशा में भी काम करेंगे। कांकेर में छोटे-छोटे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना है, ताकि यहाँ के युवा कामकाजी माहौल से जुड़ सकें और उन्हें अपने घर के आस पास ही रोजगार मिल सके।
विकास की योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता:
विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति लाने का वादा करते हुए अशोक वालेचा ने कहा, “मैं नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरतूंगा। मेरे लिए पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। हर विकास कार्य की निगरानी करना मेरी जिम्मेदारी होगी, ताकि नगरवासियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलें।”
जनता से अपील:
अशोक वालेचा ने अंत में नगरवासियों से आह्वान किया कि वे उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में सेवा का एक और अवसर दें, ताकि वे कांकेर को एक ऐसे शहर के रूप में विकसित कर सकें, जो समृद्धि और खुशहाली की मिसाल बने।
अशोक वालेचा की यह दावेदारी अब कांकेर के राजनीतिक परिदृश्य में एक नई हलचल पैदा कर रही है और भाजपा समर्थक और आम जनता दोनों ही उनके विकास के वादों को लेकर उत्साहित हैं।

















Leave a Reply