Advertisement

सभी जाति और धर्मों से बड़ा है राष्ट्रधर्म-यादव महासभा हिन्दुस्तान एक खुबसूरत बगीचा है- डाॅ. अमन कुमार

सभी जाति और धर्मों से बड़ा है राष्ट्रधर्म-यादव महासभा
हिन्दुस्तान एक खुबसूरत बगीचा है-
डाॅ. अमन कुमार

कैंसर खतरनाक और जानलेवा बीमारी-डाॅ. अरविन्द कुमार
सुपौल जिला मुख्यालय स्थित नितमाया बैंक्विट एण्ड होटल में रविवार को सामाजिक भाईचारा के साथ स्वस्थ व आदर्श समाज की स्थापना की उद्देश्य से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सुपौल जिला अध्यक्ष डाॅ. अमन कुमार के अध्यक्षता में की गई। समारोह का विधिवत उद्घाटन राष्ट्र गान व कृष्ण वन्दना के तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. गोरेलाल यादव, प्रधान महासचिव के. पी. यादव, डाॅ. अरविन्द कुमार, विजय कुमार यादव, डाॅ. बी. के. यादव, डाॅ. अमन कुमार, डाॅ. इन्द्र भुषण यादव के द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. गोरेलाल यादव ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का उद्देश्य सामाजिक बदलाव एवं सुधार है। इसी कड़ी में यादव महासभा के द्वारा स्वास्थ्य संगोष्ठी और सामाज के श्रेष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रधर्म सभी जाति और धर्मों से बड़ा है। धार्मिक भावना को भड़का कर इंसान, इन्सान का दुश्मन बन चुका है। कुर्सी-सत्ता का युद्धाभ्यास के कारण भारत गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रही है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए धार्मिक, आर्थिक व राजनैतिक परिपेक्ष में आमूलचूल परिवर्तन की जरुरत है। प्रदेश प्रधान महासचिव के. पी. यादव ने कहा कि यादव समाज को सभी शोषित वंचित उपेक्षित, पीड़ित समाज को गले लगाकर आगे बढ़ने की जरुरत है। तभी आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सुपौल जिला अध्यक्ष डाॅ. अमन कुमार ने हिन्दुस्तान एक सुन्दर बगीचा है।

 

जिसके खुबसूरत फूल हिन्दु, मुस्लिम, सिख और ईसाई है। एकता और अखण्डता को तार-तार करने वाला समाज और राष्ट्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। डाॅ. कुमार ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। हिन्दु धर्म से ज्ञान, मुस्लिम धर्म से शक्ति, ईसाई धर्म से प्रेम, बुद्ध धर्म से शांति, जैन धर्म से अहिंसा और सिख धर्म से आनन्द और पवित्रता का अपनाने की आवश्यकता है। सभी को मिलाकर ही भारत दुनिया के समक्ष विश्व गुरु बन सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैंसर रोग विशेषज्ञ व बुद्धा कैंसर सेन्टर, पटना के संस्थापक डाॅ. अरविन्द कुमार ने कहा कि कैंसर खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। इसे फैलने या मौत की वजह बनने से पहले सही समय पर इलाज जरुरी है। गांठ का बनना, वनज घटना, बुखार, भूख की कमी, और लम्बे समय तक खाँसी कैंसर की सुरुआती लक्ष्ण हैं। डाॅ. अरविन्द कुमार ने कहा कि भाग-दौड़ जीवनशैली, प्रदूषण, तनाव, विकिरण के जोखिम, संक्रमण, तम्बाकू का खपत, हानिकारक भोजन आदि के वजह से कैंसर होती है। अनन्त प्रेरणा हाॅस्पिटल, सुपौल के संस्थापक-सह-मुख्य चिकित्सक डाॅ. बी. के. यादव सहित स्थानीय विशिष्ट अतिथि, महासभा जिला संरक्षक व मार्गदर्शक ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। समारोह में राजद नेता विजय कुमार यादव, प्रो. श्याम यादव, डाॅ. दयानंद भारती,अरविंद कुमार अमर,पत्रकार जीवछ यादव , पत्रकार ब्रह्मदेव यादव,बबीता कुमारी ,महंत जागेश्वर यादव, सुरेन्द्र कुमार श्यामल, डाॅ. इन्द्र भुषण यादव, परमानन्द कुमार पप्पू, ब्रज किशोर यादव, रामविलास यादव, मुकेश यादव, निखिल कुमार, भगवान दत्त यादव, ललित यादव, विवेक यादव, सत्य नारायण सहनौजिया, डाॅ. जगन्नाथ यादव, नन्दकिशोर यादव, सुरेश कुमार आजाद, मनोज रौशन आदि उपस्थित थे।

सुपौल बिहार से जिला हेड पंकज कुमार

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!