सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
कोटासर की श्री करणी गौशाला में कल सोमवती अमावस्या पर 11मण मीठी लापसी का भंडारा कर गौवंश को भोग लगाया जाएगा वहीं गोशाला परिसर में सोमवती अमावस्या पर हवन अनुष्ठान व गो पूजन आदि का धार्मिक आयोजन होंगे। गोशाला परिवार अभी से तैयारियों में जुट गया है। कल होने वाले विशाल लापसी भंडारे को तैयार कर लिया गया है। गोशाला संचालक अगर सिंह ने बताया की मलमास के महीने में प्रतिदिन गर्म मीठी लापसी के भंडारे का आयोजन हो रहा है एवं प्रत्येक अमावस्या को विशाल भंडारा गौ माता के लिए किया जाता है आसपास के गांव से दानदाता परिवार गौशाला में पधारतें है। साथ ही गांव के प्रत्येक घर से गौसेवा हेतु खल चूरी गुड़ चारा दलिया आदि आते रहते है। साथ ही पूरे गांव का सेवा में सहयोग भी रहता है इस बार सोमवती अमावस्या मलमास में होने से गौभक्तो का तांता लग जायेगा।
अगरसिंह ने बताया कि मलमास सोमवती अमावस्या पर दानदाता अपने स्वास्थ्य लाभ हेतु अपने वजन के बराबर तुलदान कर गौसेवा का पुण्य लाभ कमा सकते है।

















Leave a Reply