Advertisement

भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह पर चढाया झंडा-

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान

अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह पर चढाया झंडा

ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 813 वां उर्स शुरू –


भीलवाड़ा –
विश्व प्रसिद्ध जन-जन की आस्थाओं का केंद्र राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर आज शनिवार को झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के साथ ही उनके 813वें उर्स का शनिवार को आगाज हो गया।
भीलवाड़ा के लाल मोहम्मद गौरी के परिवार ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह स्थित ऐतिहासिक बुलंद दरवाजे पर झंडे की रस्म को पूरा किया। झंडे की रस्म के दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंद और जायरीन मौजूद रहें। दरगाह बाजार और पूरा दरगाह क्षेत्र अकीदतमंदों से खचाखच भरा हुआ था।

दरगाह के खादिम हसन हाशमी ने बताया कि ‘गरीब नवाज की दरगाह में सदियों से झंडा चढ़ाए जाने की रस्म अदा की जा रही है। इसी के तहत आज भी बुलंद दरवाजे पर झंडा फहराया गया और इसे गौरी परिवार ने पूरा किया है।

हाशमी ने कहा कि ‘यह मन्नत का झंडा है जो लंबे समय से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हर साल चढ़ाया जाता है। आज से उर्स की शुरुआत हो चुकी है। हम ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से यही संदेश देते हैं कि चाहे वह किसी भी धर्म से क्यों न हो, वह यहां आए और अपनी मुराद पूरी करें।’

दरअसल ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर झंडे की रस्म को भीलवाड़ा का गौरी परिवार पूरा करता है। गौरी परिवार के अनुसार, यह परंपरा काफी साल से चली आ रही है। साल 1928 से फखरुद्दीन गौरी के पीर-मुर्शिद अब्दुल सत्तार बादशाह ने झंडे की रस्म को शुरु किया था।

इसके बाद 1944 से उनके दादा लाल मोहम्मद गौरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके निधन के बाद साल 1991 से उनके बेटे मोईनुद्दीन गौरी ने इस रस्म को निभाया। हालांकि साल 2007 से फखरुद्दीन गौरी इस रस्म को अदा कर रहे हैं।

बताया जाता है कि वर्षों पहले जब बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाया जाता था तो यह झंडा आस-पास के गांवों तक नजर आता था।
झंडे की रश्म के साथ ही ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स शुरू हो गया है प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। जायरीनों के आवागमन हेतु रोडवेज बसें और अतिरिक्त ट्रेनें लगाई गई है।
अजमेर दरगाह मउर्स की शुरुआत हो जा रही है।
उर्स में ख्वाजा साहब की चौखट चूमने के लिए देशभर से जायरिन आने वाले हैं। उर्स में शामिल होने वाले जायरिनों को अजमेर आने और जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके लिए रेलवे ने उनके लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
उत्तर पश्चिमी रेलवे ने इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इन ट्रेनों के जरिये जायरिन उर्स मेला 2025 में शामिल होने के लिए आराम से आ-जा सकते हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उर्स स्पेशल इन ट्रेनों में हैदराबाद-अजमेर-हैदराबाद, काचीगुडा-अजमेर-काचीगुडा, तिरूपति-मदार (अजमेर)-तिरूपति (2 जोड़ी) और नांदेड-अजमेर-नांदेड शाामिल है. इन सभी ट्रेनों का आने-जाने का समय और ठहराव वाले स्टेशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये सभी ट्रेनें एक-एक ट्रिप करेगी।

हैदराबाद-अजमेर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 07730 हैदराबाद-अजमेर उर्स मेला स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से 3 जनवरी को शाम को 4 बजे रवाना होकर पांच जनवरी को सुबह 6.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07731 अजमेर-हैदराबाद उर्स मेला स्पेशल ट्रेन अजमेर से 8 जनवरी को रात का 8 बजे रवाना होकर 10 जनवरी को सुबह 7.45 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 07732 काचीगुडा-अजमेर उर्स मेला स्पेशल ट्रेन काचीगुडा से 3 जनवरी को रात 11 बजे रवाना होकर पांच जनवरी को दोपहर 2.30 बजे अजमेर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 07733 अजमेर-काचीगुडा ट्रेन अजमेर से 8 जनवरी को शाम 7.05 बजे रवाना 9 जनवरी को रात 10 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 07119 तिरूपति-मदार (अजमेर) उर्स मेला स्पेशल ट्रेन तिरूपति से दिनांक 2 जनवरी को सुबह 7.00 बजे रवाना होकर 4 जनवरी को सुबह 5.15 बजे मदार पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07120 मदार (अजमेर)- तिरूपति उर्स मेला स्पेशल ट्रेन मदार से 9 जनवरी को सुबह 4.00 बजे रवाना 10 जनवरी को रात 11 बजे तिरूपति पहुंचेगी।

तिरूपति-अजमेर-तिरूपति स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 07734 तिरूपति-अजमेर उर्स मेला स्पेशल ट्रेन तिरूपति से 3 जनवरी को सुबह 10.25 बजे रवाना होकर पांच जनवरी को रात 2 बजे अजमेर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 07735 अजमेर- तिरूपति उर्स मेला स्पेशल अजमेर से 10 जनवरी को रात 11.20 बजे रवाना होकर 12 जनवरी को सुबह 4.15 बजे तिरूपति पहुंचेगी।

नांदेड़-अजमेर-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन
गाडी संख्या 07187 नांदेड-अजमेर उर्स मेला स्पेशल ट्रेन नांदेड़ से 2 जनवरी को सुबह 5.45 बजे रवाना होकर 3 जनवरी को दोपहर में 3.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07188 अजमेर- नांदेड़ उर्स मेला स्पेशल ट्रेन अजमेर से 9 जनवरी को रात को 11.20 बजे रवाना होकर 11 जनवरी को सुबह 6.45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!