पत्रकार जितेंद्र कुमार
जिला अलवर
बच्चों ने मंत्री को बताया कैसे कचरा उठाने चाहिए विज्ञान मॉडल के जरिए समझाया कचरा पात्र भरते ही अलार्म बजेगा

अलवर में जिला प्रशासन एवं युवा बोर्ड शिक्षा विभाग की ओर से आदिनाथ जैन शिक्षा संस्था मे आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव मैं स्कूल के बच्चों ने सरकार के मंत्री को कचरा उठाने के आधुनिक तरीके बताएं ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके
मॉडल के जरिए बताया की कचरा पत्र में कचरा भरते ही निगम को अलार्म से ही अलर्ट मिलेगा जिससे कचरा सड़कों पर नहीं फैलेगा वन मंत्री संजय शर्मा को भी यह मॉडल अच्छा लगा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मॉडल को समझकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रयास करें इस युवा महोत्सव में लगी प्रदर्शनी मैं अलवर जिले में समस्त 16 ब्लॉक के प्रतिभागियों ने 14 विधाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया रीजनल कोऑर्डिनेटर संजय कौशिक ने बताया भारत सरकार और राज्य सरकार की तरफ से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है पहले ब्लॉक लेवल पर कार्यक्रम हुए वहां से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर बुलाया गया इस कार्यक्रम का समापन शाम को होगा और जिसमें बच्चों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा
इस कार्यक्रम में करीब 300 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 14 विद्यार्थियों को कंपटीशन है विज्ञान मेला राजस्थान लुप्त कला सहित बाकी 6 विधाओं के प्रतिभागियों अपनी प्रतिभा को रखा है राज्य मंत्री संजय शर्मा ने विज्ञान मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तो मॉडल पर उनकी नजर पड़ी इसके बाद स्टूडेंटस पूरी जानकारी लेने पर पता चला कि यह कचरा पात्र का मॉडल है कचरे से भरते ही कंट्रोल रूम में अलार्म से अलर्ट जाता है जिससे कचरा बाहर नहीं फैलता है बदबू भी पैदा नहीं होती है इस मॉडल को देखने पर वन मंत्री ने अधिकारियों से कहा की अलवर शहर की सफाई मैं इस मॉडल के जरिए कैसे काम हो सकता है देखना चाहिए जितना काम आ सके उतना ही काम लेना चाहिए इसके बाद वन मंत्री संजय शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम लगाया
अटल जयंती पर सुशासन की शपथ दिलाई
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष होने पर वन मंत्री संजय शर्मा ने नगर निगम पहुंचकर कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई सबसे पहले राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद दीप प्रज्वलित
कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए इसके बाद वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा अटल बिहारी वाजपेई का काम करने का तरीका ऐसा होता था कि कोई विरोध नहीं कर पता था न सत्ता नपक्ष नविपक्ष उनको सुनाने के लिए दूर दराज से लोग आते थे
















Leave a Reply