छ.ग. विशेष संवाददाता :- राजेन्द्र मंडावी 7 दिवसीय निशुल्क फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

कांकेर। वॉरियर कराटे अकादमी द्वारा कांकेर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरहदेव मैदान में 7 दिवसीय निशुल्क फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बच्चों को फेंसिंग खेल की बारीकियां सिखाएंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक दिन सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक बच्चों को फेंसिंग के बुनियादी और तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
यह अवसर बच्चों के लिए खास है क्योंकि वे अपनी फिजिकल फिटनेस और मानसिक क्षमता को बेहतर बनाने के साथ-साथ इस रोमांचक खेल में अपनी पकड़ बना सकते हैं। इस शिविर में भाग लेने के लिए बच्चों को पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है और यह पूरी तरह से निशुल्क है।
इस अवसर पर वॉरियर कराटे अकादमी के प्रशिक्षक और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेमराज साहू मुख्य प्रशिक्षण विजनाग बच्चों को तलवारबाज़ी , कराटे तथा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनके खेल कौशल को निखारने में मदद करेंगे।

















Leave a Reply