कैमूर/बिहार
बोर्ड परिक्षा में हुआ नैन मटक्का, चढ़ा इश्क का बुखार तो एक दर्जन से ज्यादा लड़के लड़कियां हो गई फरार, प्रेम में पड़े रोगियों का इलाज खोज रही पुलिस परेशान..
कैमूर जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ही पुलिस के होश उड़ गए हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर छानबीन कर रही है। बावजूद इसके पुलिस अब तक सफल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है जिले के करीब 15 लड़के-लड़की गायब हैं। जिनके परिवार वाले परेशान हैं। वहीं पुलिस की हालत यह सोच कर खराब है कि अचानक इतने लड़के-लड़कियां गए कहां?
कथित तौर प्रेम प्रसंग में फरार हुए छात्र
जानकारी के अनुसार गायब लड़के-लड़की मैट्रिक और इंटर के छात्र हैं। परीक्षा के बाद से लड़कियां गायब हैं। पुलिस का कहना है कि सभी लड़के-लड़की नाबालिग हैं। वहीं मात्र एक महीने में सभी लड़के-लड़कियां गायब हुए हैं। दरअसल, कथित तौर पर मैट्रिक परीक्षा के बाद घर से भागने वाले कथित प्रेमी जोड़ों के 15 मामले भभुआ अनुंमडल के सामने आए हैं।
सभी मामले में 3 मामलों का हुआ खुलासा
वहीं भभुआ के अलावा मोहनिया अनुमंडल से भी ऐसे मामलों के सामने आए हैं। मोहनिया क्षेत्र के कुदरा में तीन मामले सामने आए हैं। रामगढ़ से आए तीन मामलों में पुलिस ने दो मामलों में लड़के और लड़की को बरामद कर लिया है। भभुआ थाना क्षेत्र में आए सभी मामलों में से तीन का खुलासा हुआ है। लड़की के पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी एक लड़के के साथ मुंबई फरार हो रही है। वो बस में लड़के के साथ बैठ गई है। उसके बाद लड़के के पिता ने अपनी बेटी को बस स्टैंड में जाकर देखा लेकिन लड़की नहीं मिली।
तीन लड़के दो लड़की हुए बारमद पर नहीं मिली बेटी
आरोपी लड़के को पिता ने बरामद कर लिया। पूछताछ में लड़के ने बताया कि उसके पास तीन लड़कियां हैं। जिन्हें मोहनिया में रखा गया है। वहीं इस सूचना के बाद जब लड़की के पिता वहां पहुंचे तो वहां से दो लड़के और तीन लड़कियों को बरामद किया गया। लेकिन फिर भी पीड़ित की बेटी नहीं मिली। जिसके बाद पिता ने पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में कहा कि अखलासपुर के विकास कुमार ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। उसके बाद आरोपी के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा पीड़ित की लड़की को लेकर नहीं गया है।
बच्चों पर ध्यान दें अभिभावक
जबकि लड़की के पिता का आरोप है कि विकास मुंबई में रहता है उसी ने उनकी बेटी को फरार किया है। वहीं इस बीच पुलिस की माथापची लगी हुई है। पुलिस एक साथ इतने लड़के लड़कियों के गायब होने के मामले को लेकर परेशान है। भभुआ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने इस मामले को देखते हुए अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों की हर समय ध्यान दें ज्यादा देर तक उनको मोबाइल के साथ अधिक देर तक ना रहने दें। अभिभावक बच्चों को पढ़ाई में ध्यान देने और करियर बनाने के लिए प्रेरित करे।
ब्यूरो चीफ- सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन हेतु संपर्क करें


















Leave a Reply