Advertisement

कस्बे के बीचो बीच स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दिन दहाड़े हुई चोरी

संवादाता–इंद्रपाल सिंह
बहरोड़ राजस्थान कोटपुतली

,कस्बे के बीचो बीच स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दिन दहाड़े हुई चोरी

मंदिर का किमती सामान समेत 800 रूपये की नकदी पार कर ले गये अज्ञात चोर

कोटपूतली, 17 नवम्बर 2024

कस्बे के नगर परिषद पार्क के सामने पं. चिरंजीलाल की बगीची में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। पं. पुरूषोत्तम शर्मा ने बताया कि शाम को जब वे मंदिर में भगवान की पूजा करने आये तो उन्होंने मंदिर का दरवाजा खोला तो पता चला कि चोरी हो गई है। अज्ञात चोर दिन दहाड़े एक चांदी का छतर, तांबे का सागर, एक पीतल का लोटा, चार तांबे के छोटे लोटे समेत 800 रुपये की नकदी पार कर ले गये। उन्होंने बताया कि उसी समय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दो बच्चे मन्दिर में जाते हुये नजर आ रहे है एवं कुछ देर बाद हाथ में एक थैला लेकर वापस आते नजर आ रहे थे। उन्हें शक है कि इन्हीं बच्चों ने चोरी की है। स्थानीय पुलिस थाने में चोरी की सूचना दी गई है। पुलिस द्वारा मौका मुआयना कर जाँच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!