Advertisement

स्वर्गीय रतन टाटा की स्मृति में राजगढ़ के गंगा बाग में बैठक होगी आज

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा

राजगढ, अलवर

 

 

स्वर्गीय रतन टाटा की स्मृति में राजगढ़ के गंगा बाग में बैठक होगी आज

 

राजगढ़, देश के रतन स्वर्गीय रतन टाटा जी के सम्मान व स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आज देश के महान व्यक्तित्व स्वर्गीय रतन टाटा जिन्होंने देश ,समाज, को अग्रिम मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव योगदान दिया, उनकी स्मृति में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक बैठक ठिकाना गंगा बाग राजगढ़ पर रखी गई है । श्रद्धा सुमन अर्पित करें । जो समय अभाव में नहीं पहुंच पाए वह अपने यथा स्थान पर 2 मिनट का मौन रखें, यह भी दिवंगत आत्मा के लिए श्रद्धांजलि होगी। आप सभी सम्मिलित होकर उनके प्रति अपने विचार रखें । उन्हें हमेशा याद किया जाएगा । महंत प्रकाश दास महाराज, राजू भैया, मददगार (समाजसेवी), एडवोकेट राहुल दीक्षित, खेम सिंह आर्य, मीना खंडेलवाल, वीरेंद्र दाधीच, प्रदीप महावर, राजेश शर्मा ठेकेदार, प्रदीप शर्मा, व अन्य सभी समाजसेवी कस्बे वासी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!