सुसनेर मण्डल की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठकः बोले अतिथि – भाजपा सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं कार्यकर्ता।
चित्र : सुसनेर भाजपा मंडल की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए अतिथि।
सुसनेर : भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ताओं करे जो जिम्मेदारी देती हैं, उसे कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत से पूरा करते हैं। उक्त बात सोमवार को स्थानीय सोयत रोड़ पर पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा कार्यालय पर सुसनेर भाजपा मण्डल की सदस्यता अभियान को लेकर दोपहर 3 बजे आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री कैलाश कुम्भकार एवं डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मार्केटिंग अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मणसिंह कांवल ने कहा कि वर्तमान में संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान का कार्य चल रहा है, जिसमें हम सभी को पार्टी के दिए लक्ष्य को मिलकर पूरा करना है।बैठक को विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री गिरजाशंकर राठौर ने भी संबोधित किया।
भाजपा कार्यालय पर सुसनेर मंडल की ओर से आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर धीरेंद्र पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि संगठन पर्व के अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं की समाज के बीच जाकर अपनी पहचान बनाने और समाज के लोगों से जुड़कर उनके बीच अपने आप को स्थापित करने का यह एक बड़ा अवसर भी है।इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रियाज खान, भाजपा जिला सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक सीताराम परमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग, बालूसिंह श्यामपुरा, मेहरबानसिंह बगड़ावत सादलपुर, अर्जुन कटारिया, नारायणसिंह सिसोदिया कलारिया, सरपंच ग्राम पंचायत खजूरी विक्रमसिंह, प्रभुलाल समरावत आदि भी मौजूद थे। बैठक में सदस्यता अभियान के तहत नगर में अब तक बनाए गए सदस्यों की जानकारी विस्तृत जानकारी सदस्यता अभियान प्रभारी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी द्वारा दी गयी।
बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के संयोजक दिलीप जैन ने किया एवं आभार पूर्व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी ने माना।उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
Leave a Reply