Advertisement

डड़वाॅं में दिखेगा 55 फीट का ऊंचा मीनाक्षी मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल।

डड़वाॅं में दिखेगा 55 फीट का ऊंचा मीनाक्षी मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल।

जोड़ – तोड़ से चल रहा है दुर्गा पूजा की तैयारी।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। खबर कैमूर जिला के मोहनियां प्रखंड के डड़वाॅं गांव का है। जहां इस बार दुर्गा पूजा को लेकर दक्षिण भारत के मदुरई में अवस्थित मीनाक्षी मंदिर तर्ज पर 55 फीट ऊंचा मां भगवती का ऊंचा भव्य पंडाल डड़वाॅं में बनाया जा रहा है। आपको बताते चलें की इस बार 11 लाख की लागत से पंडाल का निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर दिन – रात युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। वहीं पंडाल बनाने के लिए कारीगर आसनसोल से बुलाएं गए है जिसमे कारीगरों की संख्या 7 है।

वही प्रधान कारीगर समीम अंसारी के द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। आपको यह भी बताते चलें कि पूजा की तैयारी षष्टमी के रात में कर लिया जाएगा। वही सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मां की पूजा अर्चना कर पट खोल दिया जायेगा। और जो मनोकामनाएं होंगे ओ पूरा करेंगे। वही युवा शिव शक्ति दल सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ ( गुड्डू ) ने बताया की मां का दर्शन करने के लिए लाखो की संख्या में श्रद्धालु आते है। जिसको देखते हुए समिति के तरफ से दर्शन के लिए दो गेट बनाएं गए है। जिसमें पुरुष और महिलाओं का दो अलग अलग गेट है। वही समिति के कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार चौबे ने बताया की श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भरी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे जिसमे महिला पुलिस भी शामिल रहेंगी। वही युवा शिव शक्ति दल सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ ( गुड्डू ) ने आगे बताया की मूर्ति के कारीगर भी कोलकाता से बुलाए गए हैं। वही युवा शिव शक्ति दल सह दुर्गा पूजा समिति में अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता ( मोदी ), सचिव सुमन कुशवाहा, उप सचिव लोहा गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार चौबे, व्यवस्थापक छोटू चंद्रवंशी, उप व्यवस्थापक अमित तिवारी, संगठन मंत्री ओम प्रकाश यादव, प्रवक्ता अलोक कुमार, सुरक्षा मंत्री सुनील कुमार, सूचना मंत्री ऋषि कुमार, सदस्य भीम कुमार शामिल हैं।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!