अंतागढ़: सत्यार्थ न्यूज़ से संवाददाता राकेश टांडिया की रिपोर्ट जिला कांकेर जिला के सुदूर संवेदन शील ग्राम पंचायत धड़भी सालेभाट के आश्रित ग्राम नेरोंडा सन 2012 से आगनबाड़ी केंद्र एक छोटे कमरे में किराया से चल रही आगनबाड़ी केंद्र संचालन किया जा रहा है जबकि भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकीन अभी तक उद्घाटन नही किया गया है जिसके चलते बच्चों को हों रही है बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है

कांकेर जिला के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धड़भी शालेभाट के आश्रित ग्राम नेरोंडा में आंगनबाड़ी केन्द्र में पढऩे वाले सभी 10 बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में रुकावट यहा बच्चों को 3 माह से रेडी टू नही मिल रहा है इसकी जानकारी श्रीमती रामशीला नरेटी आगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताई थी सुपर वायजर श्रीमती राधिका मंडावी को फिर भी रेडी टू नही मिल पा रहा है बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र नेरोंडा में किराए के एक छोटे कमरे में संचालित हो रही है इसकी जानकारी कई बार सरपंच और सचिव को दिया गया है लेकिन अब तक आंगनबाड़ी भवन को लिपाई पोताई नही किया है और भवन का उदघाटन भी नहीं हुआ हैं , कांकेर जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र नया भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी किराए के मकान पर संचालित हो रहा हैं। हरसिंग मंडावी के घर किराया मे एक-छोटे कमरे में केन्द्र संचालित किया जा रहा है जिस कारण ऐसे केन्द्रों में बच्चों के खेलने की गतिविधियों में भी परेशानी का समाना करना पड़ता है। आगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रमसिला नरेटी ने बताई की आलमारी भी आजतक नही मिला है चावल रखने का पॉलिटिकल पर पंजीयन रजिस्टर रखती हैl 
ग्रामीण. रामसिंह मंडावी. सरादू मंडावी. महरसिंह दुगा. सोनी उसेंडी. सनोती मंडावी. मनारो हुपेंडी. सुकूराम हुपेंडी. करबारी.


















Leave a Reply