सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा _शाहपुरा के शिक्षक डायर ने किया नवीन शिक्षा नीति- 2020 पर शोध , सुझाव दिए।
शाहपुरा जिले के रहड़ पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झोपड़ा (रहड़) के संस्था प्रधान मोहम्मद सलीम डायर ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शाहपुरा के प्रभाग- जिला शिक्षानुसंधाता वाक्पीठ(डर्फ) के प्रभागाध्यक्ष डाॅ. कैलाश मण्डेला के मार्गदर्शन में नवीन शिक्षा नीति -2020 के तहत “बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित शिक्षण प्रशिक्षण (FLN) उपरांत प्राथमिक शिक्षा स्तर में परिवर्तन का समीक्षात्मक अध्ययन ” विषय पर एक शोध किया है।
शोध में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को शिक्षण के दौरान आने वाले बाधाओं को चिन्हित कर दूर करने के उपाय, प्राथमिक विद्यालयों के बालकों को अधिक लाभ मिल सके व प्रशिक्षणों में हो सकने वाले आवश्यक संशोधनों पर शाहपुरा ब्लॉक के 20 विद्यालयों के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों व विद्यालयों में अध्यनरत बालक बालिकाओं पर किए शोध सर्वे के आधार पर नवीन शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित शिक्षण प्रशिक्षण की उपादेयता को तर्कसंगत ठहराया गया।

साथ ही अपने सुझावों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित शिक्षण प्रशिक्षण उपरांत शोध में सम्मिलित शिक्षकों में NEP-2020 के अंतर्गत प्राथमिक कक्षाओं के बारे में बालक-बालिकाओं के समग्र विकास की संकल्पना अनुसार विकासात्मक लक्ष्य तथा बच्चे अच्छा स्वास्थ्य और भलाई बनाए रखें, बच्चों का संप्रेषण प्रभावशाली हो, बच्चे काम से जुड़े रहने वाले शिक्षार्थी बने और अपने निकटतम परिवेश से जुड़े रहे आदि लक्ष्यों की पूर्ति कर सकने की क्षमता उत्पन्न हो सके।
उक्त शोध सर्वे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुरा के डर्फ के निर्देशन में संपादित “शोध स्पंदन” में प्रकाशित किया गया।

















Leave a Reply