गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली सलामी, विभिन्न शाखाओं का किया सूक्ष्म ,गहन व व्यापक निरीक्षण निरीक्षण”

(ब्रेकिंग न्यूज)
सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर:
(सुलतानपुर)पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली।
इस दौरान उन्होंने परेड का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट एवं शस्त्रों के रख-रखाव की जांच की। अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने टोलीवार ड्रिल का अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों का उत्साहवर्धन किया।

साथ ही जिन स्थानों पर कमियां पाई गईं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तत्पर रहने तथा रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मानव तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

जवानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए एसपी ने मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में क्वार्टर गार्ड में अर्दली रूम आयोजित कर लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण, रजिस्टरों के अद्यतन एवं परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुशासन, दक्षता और तत्परता से ही कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश














Leave a Reply