Advertisement

सोनभद्र – *महिला से छेड़छाड़ प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना अनपरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही-*

 

 

*महिला से छेड़छाड़ प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना अनपरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 26/2026 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित 01 नफर अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र भोला राम निवासी ग्राम कुंडाडोही टोला लोहरा पोस्ट खदुआ, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*

विकास उर्फ विक्की पुत्र भोला राम निवासी ग्राम कुंडाडोही टोला लोहरा पोस्ट खदुआ, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*

वादी द्वारा थाना अनपरा पर लिखित सूचना दी गई थी कि अभियुक्त विकास उर्फ विक्की द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में अभियुक्त वांछित चल रहा था। दिनांक 13.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियुक्त को डिबुलगंज तिराहा के पास से समय लगभग 09:56 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*

1. प्रभारी निरीक्षक भानुदत्त राय, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 मयंक यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 रामाधार यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

4. का0 अनित यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!