प्रेस विज्ञप्ति
———————————–
सत्यार्थ न्यूज़ से संवाददाता राकेश कुमार टांडिया अंतागढ़ निको जायसवाल आयरन ओर खदान क्षेत्र मेटा बोदेली ,चारगांव प्रबंधन की तानाशाही की स्थानीय विधायक से शिकायत
—————– 
अंतागढ़ लौह अयस्क खदान मज़दूर संघ – मेटा बोदेली ,चारगांव के पदाधिकारियों ने कल दिनांक 31 अगस्त को अन्तागढ़ विधायक मान. श्री विक्रम उसेंडी जी से सौजन्य मुलाकात किया गया ।
विधायक महोदय से संघ के पदाधिकारियों ने खदान प्रबंधन की तानाशाही की मौखिक शिकायत की गई है ।
खदान प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा स्थानीय मज़दूरों के साथ लगातार दुर्व्यवहार करना ,10 वर्ष से अधिक कार्यरत होने के बावजूद भी श्रम कानून के तहत देय सुविधाओं से वंचित रखना , सुरक्षा नियमो का खुला उल्लंघन करना ,खदान में विश्राम कक्ष ,कैन्टीन का न होना ,खदान में प्रदूषण से बचाव का न होना सहित अनेक सुविधाओं से श्रमिकों को वंचित किया जा रहा है।
खदान प्रबंधन से मांग करने पर श्रमिकों को काम से हटा देने की धमकी दिया जाता है।
खदान में 2014 से नियमित खनन कार्य किया जा रहा है ,उसके बावजूद बजी आज तक प्रभावित गांव को कोई भी CSR के तहत मिलने वाली सुविधा नही दी गई है।
निको खदान के प्रबंधन लगातार गुंडागर्दी एवं दादागीरी करने से बाज नही आ रहे है एवं स्थानीय सभी आदिवासी श्रमिकों को जातिवर्ग सूचक गाली का भी इस्तेमाल करते हैं।
खदान में सभी उच्च अधिकारी बाहरी राज्यों से है ,जिसके कारण इनकी गुंडागर्दी चरम पर है।
विधायक महोदय द्वारा सभी बातों को गंभीरता से सुना है एवं सभी समस्याओं का निराकरण करने आस्वाशन दिया गया है।
सौजन्य मुलाकात में संघ के महामंत्री टंकेश्वर देहारी ,उपाध्यक्ष महेश साहू कोषाध्यक्ष प्यारेलाल सिकसोडिया, शिवेन्द्र नरवास ,,संजय देहारी, मेघनाथ उयके ,सोपसिंग दुंगा ,चिंतुराम दर्रो, चम्मुराम वंडे, अघनसिंग बघेल, देवनुराम बघेल, नरेश नाग ,लक्ष्मीनाथ रामटेके,देवसिंग पटेल ,फागुराम देहारी चम्पालाल यादव भारत देहारी सावलुराम कुलदीप संतोष कुमार आचले.रजरु राम उयके अन्य लेबर कर्मचारी उपस्थित रहे।


















Leave a Reply