Advertisement

मोबाईल से सट्टा पट्टी लिखकर आनलाईन जुआ का कारोबार

सत्यार्थ न्यूज़ संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर छत्तीसगढ़                                                    मोबाईल से सट्टा पट्टी लिखकर आनलाईन जुआ का कारोबार


कांकेर। वरिष्ठ कार्यालय के दिशा निर्देश पर अवैध जुआ सट्टा पर कांकेर पुलिस की कार्यवाही आज दिनांक 29.08.24 मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की दो व्यक्ति मोबाईल पर आनलाईन व्हाट्सएप में अंको पर रकम लिखकर सट्टा खेलता है व मोबाईल से सट्टा पट्टी लिखकर आनलाईन जुआ का कारोबार करता है। अवैध जुआ सट्टा पर कांकेर पुलिस की कार्यवाही में घटना स्थल शितलापारा चौंक कांकेर व सेन चौंक कांकेर से 02 व्यक्तियों गिरफ्तार किया गया।

1. अजम सिन्हा पिता लोकनाथ सिन्हा उम्र 41 वर्ष निवासी कन्हनपुरी मोबाईल पर आनलाईन व्हाट्सएप में अंको पर रकम लिखकर सट्टा खेलता है।

2. अशोक ठाकुर पिता गोवर्धन उम्र 48 वर्ष निवासी अन्नपूर्णापारा गंगानगर कांकेर नामक व्यक्ति अपने मोबाईल से सट्टा पट्टी लिखकर आनलाईन जुआ का कारोबार करता है।

> सूचना की तस्दीक के दौरान मौके पर आजम सिन्हा एवं अशोक ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिनसे 02 मोबाईल एवं 15,10/- रूपये नगद को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। आरोपी आजम सिन्हा के कब्जे से 01 नग मोबाईल एवं 1,200/ रूपये नगद बरामद हुआ जिसमें व्हाट्सएप आइर्ड में अंको पर रकम लिखकर अशोक ठाकुर के मोबाईल में भेजने की पुष्टी होने पर अजम सिन्हा के विरूद्ध थाना कांकेर में अपराध क्र. 326/24 धारा-7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एक्ट अपराध पंजीबध्द किया गया है। एवं अशोक ठाकुर के कब्जे से 01 नग मोबाईल एवं 310/ रूपये नगद बरामद हुआ जिसमें व्हाट्सएप के नंबर अंको पर रकम लिखकर गफ्फार चंगेज के मोबाईल में भेजने की पुष्टी होने पर अशोक ठाकुर के विरूद्ध थाना कांकेर में अपराध क्र. 327/24 धारा-7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एक्ट अपराध पंजीबध्द किया गया है। मौके पर धारा 105 बीएनएस के परिपालन में विडियो फोटोग्राफी कराया गया है। उक्त आरोपियों के संबंधित बैंक खाते को होल्ड कराकर बैंक स्टेटमेन्ट खंगाली जा रही है। प्रकरण के कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, उप निरी० लक्ष्मीनारायण नामदेव, प्र.आर. सत्यप्रकाश सिंह, आरक्षक अरूण मंडावी, आरक्षक संतोष मरकाम, आरक्षक प्रवीण ठाकुर एवं आरक्षक राकेश लकड़ा का महत्वपर्ण योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!