Advertisement

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था महिला पदाधिकारियों पुलिस के जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था महिला पदाधिकारियों पुलिस के जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

 

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आम जनमानस की सेवा के लिए अपना घर परिवार छोड़कर रात दिन समाजहित में कार्य कर रहे पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को संस्था महिला पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी,
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य जया जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों का समाजहित एवं भारतहित कार्य यह दर्शाता है की राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है। क्योंकि पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर जनमानस की सुरक्षा के लिए निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा सुरक्षा व्यवस्था बनाकर भारत देश की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा कार्य कर रहे है। इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है कि हमें अपने पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए हमें सारे त्योहारों को अपने पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर मनाना चाहिए जिससे उन्हें कभी घर परिवार की कमी महसूस ना हो सके
इस दौरान राखी बांधने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य योगिता बनोला रिंकी गुप्ता प्रीती आर्या मीना जोशी पूनम गुप्ता अंशिका साहू जया जोशी कल्पना भंडारी पूजा जोशी निकिता साहू एकता जायसवाल प्रीति गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू सूरज मिस्त्री रोहतास प्रजापति सुशील राय मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!