Advertisement

खेल मंत्री गौरव गौतम के ममेरे भाई की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई का छात्र था निशांत गौतम

खेल मंत्री गौरव गौतम के ममेरे भाई की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई का छात्र था निशांत गौतम

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलवार को ही शुरू हुआ था पूल पुलिस जांच में जुटी


रिपोर्ट :- प्रवीण कुकरेजा
999 10 11 999

सोनीपत,पलवल:- 22 मई 2026
हरियाणा के सोनीपत की राई स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान निशांत गौतम निवासी पलवल के रूप में हुई है।

निशांत यूनिवर्सिटी में क्रिकेट के पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर का छात्र था। खेल मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा के अनुसार निशांत दिल्ली में रहता था। निशांत हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का ममेरा भाई था। उसके मामा पलवल के गांव चिरावटा के निवासी हैं। गौरव गौतम भी इसी गांव से संबंध रखते हैं। हालांकि परिवार की ओर से इसे सीधा पारिवारिक रिश्ता नहीं बताया गया है।

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे निशांत स्विमिंग पूल में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना यूनिवर्सिटी प्रबंधन तक देर से पहुंची जिसके चलते समय पर रेस्क्यू नहीं हो सका। बाद में यूनिवर्सिटी स्टाफ और छात्रों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी का स्विमिंग पूल मंगलवार से ही दोबारा शुरू किया गया था। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच का विषय यह भी है कि हादसे के समय पूल पर लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज पूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद गांव और यूनिवर्सिटी में शोक का माहौल है।

स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र निशांत गौतम की मौत पलवल निवासी निशांत क्रिकेट पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर का छात्र था खेल मंत्री गौरव गौतम का ममेरा भाई बताया जा रहा

गुरुवार रात 8:30 बजे हुआ हादसा
सूचना देर से मिलने पर नहीं हो सका समय पर रेस्क्यू मंगलवार को ही दोबारा शुरू हुआ था स्विमिंग पूल

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के समय लाइफगार्ड था या नहीं जांच का विषय पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा सीसीटीवी खंगाल रही स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र निशांत गौतम की मौत
पलवल निवासी क्रिकेट पीजी डिप्लोमा का छात्र था खेल मंत्री गौरव गौतम का ममेरा भाई बताया गया गुरुवार रात 8:30 बजे डूबा समय पर रेस्क्यू नहीं हो सका मंगलवार को ही शुरू हुआ था पूल l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!