सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा में स्व.राजीव गांधी की याद में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित–
संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी को किया याद-
भीलवाड़ा 20 अगस्त मंगलवार आज जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में अपराह्न 11:15 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुऐ त्रिपाठी ने बताया कि राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत निर्माता के रूप में याद किया जाता है l
राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी।
राजीव गांधी के कार्यकाल में देश की सूचना क्रान्ति के क्षेत्र में हुऐ कार्यों ने जनता के दिलों दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है।
आज हर हाथ में मोबाइल और हर घर में कंप्यूटर है यह राजीव गांधी की युवा सोच का ही परिणाम है।
राजीव गांधी ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी , उद्योगों के लिए सरकारी समर्थन को बढ़ाया ।
कंप्यूटर, एयरलाइंस, प्रौद्योगिकी, रक्षा, दूरसंचार आयात कोटे में टैक्स को कम किया। जिसको जनता कभी भुला नहीं सकती। दुर्गेश पानेरी ने बताया कि इस अवसर पर कार्यालय में आज विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसको संबोधित करते हुऐ मंजू पोखरना, महेश सोनी , कैलाश सेन अनिल राठी ,राजकुमार प्रजापत , सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी और गौरी शंकर दायमा ने अपने विचार रखें।
चंद्रप्रकाश अमरवाल ने बताया कि ने इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र शर्मा , शिवकुमार कौशिक ,रफीक शेख, आशीष राजस्थला ,नाथू लाल, डीडवानिया, गुणवंत जैन , कलीम काजी, मुश्ताक अली मंसूरी, कुंदन शर्मा , ममता शर्मा, योगिता सुराणा,भगत प्रजापत , मुन्ना राम मीणा, आनंद तिवारी , प्रकाश चंद्र शर्मा सुवाणा , संदीप टेलर , शिवराज सुराणा, हरचंद कोठारी, मुकेश खोईवाल, रागापंराज जिलाध्यक्ष उमेश पुरबिया, रोशन महात्मा सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

















Leave a Reply