सत्यार्थ न्यूज़ से संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर छत्तीसगढ़ ✍️ ✍️ स्वतन्त्रता दिवस पर पुतला दहन करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता दर्शाता है – राजा पांडेय

कांकेर। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजा पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि जिस समय पूरा देश ध्वजारोहण और देश के आजादी के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने में व्यस्त था वही कुछ चंद कांग्रेसी कांकेर जिला मुख्यालय में पुतला दहन करके आजादी के त्योहार में विघ्न डाल रहे थे जो कि कांग्रेसियों के ओछी मानसिकता का परिचायक है । ये वही कांग्रेस है जिन्होंने देश में शासन करने देश के टुकड़े करके 2 करोड़ लोगों को विस्थापित होने मजबूर किया । ये वही कांग्रेस है जिसके फैसले के कारण लाखो जाने देश की आजादी के पूर्व गई और आज जिला में पुतला दहन करके इन्होंने दर्शा दिया कि देश की आजादी के महापर्व पर भी इनको व्यक्तिगत लाभ और स्वार्थ के अलावा कोई मतलब नही ।
जहा एक तरफ हर घर तिरंगा लगे हर व्यक्ति के मन मे देश की आजादी का महत्व हो इसके लिए भाजपा लगातार एक हफ्ते से कार्यक्रम कर रही वही कांग्रेसियो को ध्वजारोहण करने की लालसा ने स्वतंत्रता दिवस पर पुतला दहन पर विवश कर दिया। जब कांग्रेसियों को ध्वजारोहण की इतनी लालसा थी तो अपने घर मे तिरंगा फहरा लेते । देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर घर तिरंगा अभियान चला रखा है, सभी कांग्रेसियो को अपने घर पर तिरंगा सपरिवार लगाके अपनी लालसा पूरी करनी थी। परन्तु उनके इस कृत्य की भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कांकेर इसका पुरजोर विरोध करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है ।..


















Leave a Reply