सत्यार्थ न्यूज रिपोर्टर रिपू सिंह पटना बिहार
पटना बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
कल अयोध्या में मुंडन कराकर उतारेंगे अपना मुरेठा। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगभग 21 महीने के बाद बुधवार को अपना मुरेठा खोलेंगे, वे अयोध्या में अपना मुंडन करा भगवान श्री राम के चरणों में पगड़ी समर्पित करेंगे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व कई अन्य नेता भी जाएंगे। सम्राट चौधरी दो दिवसीय अयोध्या दौरें पर रहेंगे। सम्राट चौधरी ने अपनी मां के निधन के बाद पगड़ी ( मुरेठा) बांधी थी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सड़क मार्ग द्वारा अयोध्या जाएंगे और सड़क मार्ग से ही पटना वापस आएंगे।


















Leave a Reply