राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर
इंद्रनगर में ‘अच्छेलाल पानो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा संस्था के अध्यक्ष अच्छे लाल साह के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया।
उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह व संचालन विकास कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के सदस्यों व गणमान्य लोगों ने जिले के वृद्धजनों के सहायतार्थ ‘वृद्धाश्रम’ बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। संस्था के अध्यक्ष अच्छेलाल साह द्वारा इस आशय हेतु सिलौत पोखरैरा वार्ड संख्या – 11 में दान किए गए 10 कट्ठा भूमि पर वृद्धाश्रम निर्माण हेतु उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के समापन पर शैलेश कुमार सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में उक्त संस्था की सचिव पानो देवी तथा कोषाध्यक्ष ममता कुमारी समेत बहुत से लोग उपस्थित थे।


















Leave a Reply