न्यूज रिपोर्टर विमल गुप्ता
कानपुर यूपी
22/06/2024
जनपद कानपुर देहात
मलासा

कानपुर ,कार्यक्रम में अनुपस्थित कर्मचारियों पर सीडीओ कानपुर देहात को मिले सख्त कार्रवाई करने के आदेश ,लापरवाह कर्मचारियों का काटा जाए एक दिन का वेतन – कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

कानपुर देहात क्षेत्र पंचायत समिति मलासा की बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों के कार्यक्रम में उपस्थित न होने पर सी डी ओ की होगी सख्त कार्यवाही। उत्तर प्रदेश सरकार के इस समय बहुत ही सख्त हैं तेवर । क्षेत्र पंचायत मलासा में आज दिनांक 22 जून दिन शनिवार को कार्यालय के सभाकक्ष में एजेण्डा बैठक संपन्न हुई। जिसमें निम्न एजेण्डो पर चर्चा की गई । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना पेयजल स्वच्छता पर पंचायत भवन का ग्रामीण सचिवालय संचालन जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण गोवंश पशुओं के स्वास्थ्य बाल विकास एवं पुष्कर पेंशन योजना प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास मनरेगा आयोग से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव एवं कार्य योजना पर स्वास्थ्य शिक्षा परिवार नियोजन पर लगातार चर्चा की गई। प्रशासन की लापरवाही को लेकर काफी नाराज हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान लोगों की समस्याओं को न्याय संगत निस्तारित करने के दिए निर्देश ।राकेश सचान ने जल जीवन मिशन को लेकर प्रधानों को दिए दिशा निर्देश। उन्होंने बताया कि जब तक NOC नहीं देंगे जब तक हमारे गांव के रास्ते वैसे ही न हो जाए जैसे पहले थे । 10 साल के समय में ठेकेदार को सारे काम वैसे ही करके पूर्ण करने हैं जैसे थे। गांव की और भी बहुत सी छोटी छोटी समस्याओं पर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने आगे बताया कि गांव की जो समस्याएं संज्ञान में आती हैं उनकी जांच कर निस्तारण समय से कराया जाए। बारिश में जलभराव की व अन्य समस्याएं होती हैं जिनको समय रहते हुए निपटने का सफल प्रयास किया जाए। मलासा ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में विद्युत विभाग, जल विभाग ,सिंचाई नलकूप निचली गंगा नहर भोगनीपुर के अधिशासी अभियंता , खंड शिक्षा अधिकारी मलासा, एसडीएम या तहसीलदार ,भूमि संरक्षण अधिकारी, थानाध्यक्ष बरौर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्यवाही का प्रस्ताव किया। इस दौरान कुछ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई । बैठक में सीडीओ लक्ष्मी एन और बीडीओ संजू सिंह, सत्यम सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान , पंचायत सहायक व सचिव मौजूद रहे ।


















Leave a Reply