मवेशियों की लगातार चोरी से पशुपालकों में मचा हड़कंप वहीं पशुपालकों जिला पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
कैमूर। जिले में लगातार पशुओं की चोरी से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के अध्यक्ष विमलेश पांडेय के नेतृत्व में कैमूर के नहरों दुर्गावती जलाशय बांध से कैमूर सेक्टर में पानी देने एवं कैमूर में पशुओं की लगातार हो रही चोरी रोकने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। वही ज्ञापन सौंपते हुए जिलाधिकारी से किसान का प्रतिनिधिमंडल ने नहरों में पानी छोड़ने एवं पशुओं की चोरी रोकने की मांग की है। पिछले सप्ताह से रामपुर प्रखंड के मइडाढ, अकोढी, उफरौली, दामोदरपुर, बनौली, आदि गांवों में पशु तस्करों के द्वारा लगातार भैंस गाय बकरी आदि पशुओं की चोरी की जा रही है। लगातार चोरी की घटनाओं से किसानो एवं पशुपालकों में दहशत फैला हुआ है। किसानों के लिए खेती के अलावा पशुपालन आर्थिक आधार है। किसानों के दरवाजे एवं घर से किसानों के भैंस गाय एवं बकरी चोरी की जा रही है। इस संबंध में बसनि के किसान नेता अनिल सिंह ने कहा की छोटे छोटे किसानों के लिए पशुपालन एक आय का साधन है। उन्होंने ने कहा अपने पशुओं को बचाने के लिए किसान रात भर जागकर रक्षा करते हैं। वही उनका कहना है कि रामपुर में कसाईयों का गिरोह जो इस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अनिल सिंह ने कहा की पुलिस से किसानों के द्वारा बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई कारवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने ने कहा की पशु तस्करों के द्वारा सैकड़ों गाय भैंस एवं बकरी की चोरी हुई है। वही उनका कहना है की किसानों के द्वारा पशुओं की चोरी की घटनाओं का आवेदन पुलिस को देने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। उन्होंने ने पुलिस के द्वारा उपेक्षा पूर्ण कार्य की निंदा की। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की जानकारी देते हुए किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने कहा कैमूर जिले में किसानों एवं पशुपालकों के पशुओं की चोरी नहीं रोकी गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कैमूर के सभी नहरों एवं दुर्गावती जलाशय बांध से कैमूर वितरणी में पानी छोड़ने की जिला अधिकारी से मांग की है। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर महासचिव पशुपति नाथ सिंह ने कहा पशुओं की चोरी रोकने के लिए पुलिस के द्वारा तत्काल कदम नहीं उठाया गया तो किसान वेलाव थाना पर प्रदर्शन करेंगे। जिलाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में टुनटुन सिंह श्याम नारायण सिंह आदि किसान शामिल थे।
ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।


















Leave a Reply