Advertisement

पटना बिहार में आज वट सावित्री व्रत पूजा हर जगह मनाया गया

http://satyarath.com/

रिपोर्टर रिपू सिंह पटना बिहार 

पटना बिहार में आज वट सावित्री व्रत पूजा हर जगह मनाया गया।

 

हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला वट सावित्री व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। ये व्रत महीला अखंड सौभाग्य पति के कल्याण एवं संतान प्राप्ति की कामना के लिए रखती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत का पालन करने वाली महिलाओं का पति दीर्घायु होता है , संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिला को इस व्रत के फलस्वरूप उत्तम संतान की प्राप्ति होती है , और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। वट सावित्री व्रत प्रत्येक सुहागन महिलाएं को अखंड रखने वाला पर्व है। ब्राह्मणों का कहना है कि सदियों पहले सावित्री ने भी इसी व्रत का पालन कर अपने मृत पति सत्यवान को यमराज द्वारा जीवन दान देने के लिए विवश किया था, तभी से सौभाग्यवती स्त्रियों द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत का पालन करते की परंपरा है । व्रत सावित्री व्रत में सत्यवान सावित्री व मृत्यु के देवता यमराज की पूजा होती है, साथ ही इस दिन सभी सुहागन महिलाएं 16 श्रुंगार कर वत वृक्ष की पूजा करती है। आज शिव शक्ति मंदिर में वत वृक्ष की पूजा अर्चना करते महिलाएं , सौभाग्यवती महीलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण पर्व है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!