Advertisement

छपरा गोलीबारी में 1 की मौत तथा 2 लोग घायल

रिपोर्टर जयराम प्रसाद यादव सारण बिहार

छपरा गोलीबारी में 1 की मौत तथा 2 लोग घायल

छपरा के भिखारी चौक के पास चुनावी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई जिसमे 1 व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई तथा 2 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक  नगर थाना क्षेत्र के बड़का तेलपा निवासी नागेंद्र राय के 26 पुत्र चंदन कुमार हैं जबकि घायलों को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है। घायलों में शंभू राय के पुत्र 30 वर्षीय गुड्डू राय का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है तथा विदेशी राय के 40 वर्षीय पुत्र मनोज राय को प्राथमिक उपचार के बाद पी एम सी एच पटना रेफर कर दिया गया है।

ज्ञात हो की कल सारण में लोकसभा का चुनाव संपन्न हुआ। भिखारी चौक स्थित बूथ पर रोहिणी राजद प्रत्यासी रोहिणी आचार्य सुपरविजन के लिए गई थी। जहा उपस्थित गुंडे रोहिणी आचार्य को देखकर उतावले हो गए । रोहिणी आचार्य को अभद्र रूप से गली गलौज किया जाने लगा। रोहिणी आचार्य मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। छपरा का सांसद कैसा हो राजीव प्रताप रूड़ी जैसा हो इत्यादि। राजीव प्रताप जिंदाबाद के नारे लगने लेंगे। रोहिणी आचार्य को गंदी गंदी गालियां दी जाने लगी। देखते देखते वहां अफरतफ्री का माहौल हो गाया। रोहिणी आचार्य को पता लगा की बड़का तेलपा के बूथ को कुछ गुंडे द्वारा कैप्चर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए रोहिणी आचार्य वहां पंहुची थी। उनको देखते हीं उपद्रवी तत्व द्वारा तांडव किया जाने लगा। किसी तरह रोहिणी आचार्या वहां से जान बचाकर भागी। अन्यथा परिणाम कुछ भी हो सकता था। इसके बाद शाम को भी बवाल हुआ लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। आज सुबह कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी की गई जिसमे 1 व्यक्ति की मौत तथा 2 अन्य लोग घायल हो गए। प्रशासन मुस्तैद है कि कहीं बड़ा हादसा न हो। शहर के लोग संशय में हैं की कही जातीय उन्माद न हो जाए।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!