पिपरा में जनसुराज की हुई बैठक
संवादाता दिव्यांशु शेखर सुपौल:-
सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड में हर घर जन सुराज अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यवाहक समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के प्रथम सत्र की औपचारिक शुरुआत जन सुराज अभियान एवं अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम “हर घर जन सुराज एवं जन सुराज मिशन 1 करोड़” के विस्तृत परिचय के साथ की गई। तत्पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
स्वल्पाहार के पश्चात बैठक के द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। द्वितीय सत्र की शुरुआत बैठक में आए हुए गणमान्य नागरिकों के वक्तव्य से हुई। जिसमें बिंदुवार अलग अलग बातों पर परिचर्चा की गई। जिन बिंदुओं पर द्वितीय सत्र में विस्तृत चर्चा हुई वे निम्नानुसार हैं:
* जन सुराज अभियान के उद्देश्य एवं उसे मूर्त रूप देने की आगामी योजनाएं किस प्रकार हो सकती हैं?
* हर घर जन सुराज एवं जन सुराज मिशन १ करोड़ का सफल क्रियान्वन एवं इसे सफल बनाने के हर संभव प्रयास पर परिचर्चा।
* सुपौल ज़िले में जन सुराज पदयात्रा के आगमन एवं यात्रा को सफल बनाए जाने के संबंध में परिचर्चा।
* प्रखंड कार्यवाहक समिति के सुचारू रूप से कार्य किए जाने के संबंध में।
द्वितीय सत्र में आए हुए सभी गणमान्य नागरिकों को जन सुराज सदस्यता सहमति पत्र एवं सदस्यता पुस्तिका के संबंध में बताए जाने के साथ ही सदस्यता सहमति पत्र पर हस्ताक्षर एवं पुस्तिका का वितरण किया गया। इसी कड़ी में आए हुए गणमान्य नागरिकों द्वारा 9721697216 पर मिस्ड कॉल करवा कर सदस्यता की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
इस मीटिंग में प्रखंड के करीब 100 लोग सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिटायर्ड शिक्षक कलाधर प्रसाद यादव , तैलिक समाज प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, श्रेया कुमारी, उत्तकर्ष आनंद , तन्मय ,अनिल यादव , ज़िला पार्षद प्रियांशु सिंह उर्फ पंपल, महान कुमार, पूर्व मुखिया लाल बहादुर यादव, उप मुखिया रामचंद्र चौधरी, उप मुखिया झारीलाल साह एवं अन्य प्रमुख लोग सम्मिलित हुए |


















Leave a Reply