Advertisement

वाराणसी 2024 लोकसभा चुनाव पीएम के रोड शो के दिन काशी के 25 हजार टोटो चालकों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, जानिए क्या है मामला

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी

वाराणसी 2024 लोकसभा चुनाव पीएम के रोड शो के दिन काशी के 25 हजार टोटो चालकों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, जानिए क्या है मामला

वाराणसी। एक ओर जहां 13 मई को वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो होना है। इसी दिन काशी के ई-रिक्शा के चालकों ने आमरण अनशन की घोषणा कर दी है। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में एक हलचल सी मच सकती है। इस अनशन की जानकारी अखिल भारतीय टोटो यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण काशी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। जिसमें उन्होंने नगर निगम के समक्ष 3 मांगों को रखा। पहली मांग यातायात पुलिस और नगर निगम के उत्पीड़न और अवैध वसूली से मुक्ति जब तक पर्याप्त संख्या में पूरे शहर में स्टैंड नहीं बन जाए तब तक कोई चालान नहीं काटा जाए। दूसरी मांग नगर निगम द्वारा निर्धारित टोटो और आटो स्टैंड कागज की बजाय राज्य सरकार के मानक स्तर पर जमीन पर बने। नगर निगम की पर्ची काटने वाले कर्मचारी वर्दी मे हों और हाथ से दी गई पर्ची की जगह पर डिजिटल पर्ची काटी जाए। तीसरी मांग कि पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर ई-रिक्शा चार्जिंग की 1 यूनिट बिजली की दर 7 रूपये 70 पैसे तय है। बावजूद इसके नगर निगम की ओर से इसकी व्यवस्था नहीं होने पर टोटो चालकों से प्राइवेट टोटो चार्जिंग स्टेशन वाले मनमाना पैसा वसूल कर रहे हैं। सभी टोटो के लिए पब्लिक टोटो पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन की तुरंत व्यवस्था हो।प्रवीण काशी ने कहा कि यदि यह मांग नहीं पूरी की गई तो अखिल भारतीय टोटो यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण काशी शास्त्री घाट पर आने वाले 13 मई को आमरण अनशन को मजबूर होंगे। प्रवीण काशी ने बताया कि बनारस में 25 हजार टोटो चालक हैं, जो अपना जीवन यापन टोटो के माध्यम से चला रहे हैं। कहा कि 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस मे ई रिक्शा का शुभारंभ किया था। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री ने नौजवानों के लिए आत्मनिर्भर अभियान की शुरुआत की थी। लेकिन आज हालात इसके बिल्कुल उलट है।वाराणसी यातायात पुलिस और नगर निगम टोटो वालों को सहुलियत देने की जगह उनका शोषण कर रहे हैं। हर महीने लाखों रुपए अवैध वसूली बनारस के टोटो और आटो चालकों से किया जा रहा है। गरीब टोटो इस गर्मी में चालक बहुत मुश्किल से 500 – 700 रुपये कमा पाता है। इस पैसे में उनको हर रोज बैटरी चार्जिंग, टोटो का किराया, टोटो की किस्त, अपने बच्चों की फीस, बुढे मां बाप का इलाज, मंहगे सिलेंडर, तेल, अनाज सबकी व्यवस्था करनी पडती है। टोटो चालक पर्यावरण का दूत बन कर आने वाली पीढी के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने का काम करता है। इस दौरान अखिल भारतीय टोटो यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण काशी, महासचिव जुबेर खान बागी और बनारस के जिलाध्यक्ष बबलू उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!