Advertisement

सोनभद्र -कांग्रेस का मनरेगा बचाओ पद यात्रा निकली

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ पद यात्रा निकली

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 13 /02/ 2026 को रावर्ट्सगंज ब्लाक के चतरा कस्बा सण्डी रोड तिराहा से दोपहर 12बजे *मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा* शुरू हुई नाई सेमर हरथर कुशम्हा होते हुए नई बाजार में जन सभा को संबोधित किया गया पद यात्रा में *सोनभद्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक पुर्व विधायक आदरणीय भगवती प्रसाद चौधरी जी शिरकत किए, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्री राम राज सिंह गोड़ जी द्वारा किया गया,

 

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) एक महत्वपूर्ण कानून है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी प्रदान करता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, इस कानून को कमजोर करने और इसके लाभों को कम करने के प्रयास किए गए हैं। इसी के खिलाफ, मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य इस कानून को मजबूत करना और इसके लाभों को बढ़ाना है। मनरेगा के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा, इस कानून के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य भी किए जाते हैं, जैसे कि सड़क निर्माण, जल संरक्षण, और वनस्पति रोपण।

मनरेगा बचाओ आंदोलन के मुख्य लक्ष्य हैं:कि

मनरेगा के बजट में कटौती को रोकना

– मनरेगा के लाभों को बढ़ाना

– ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी प्रदान करना

– ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य को बढ़ावा देना

मनरेगा बचाओ आंदोलन एक महत्वपूर्ण आंदोलन है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी प्रदान करना और विकास कार्य को बढ़ावा देना है

जिसमें कार्यक्रम का संचालन राबर्ट्सगंज ब्लाक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय ने किया, पुर्व अध्यक्ष श्री रमेश देव पाण्डेय,कन्हैया पाण्डेय,कमलेश ओझा, आशुतोष दुबे, जितेंद्र कुमार पासवान, विनोद तिवारी, अशोक कुमार यादव,राजीव कुमार, त्रिपाठी, रामेश्वर यादव,दयाशंकर पाण्डेय,राजबली पाण्डेय, लल्लू राम पाण्डेय, रामविलास पनिका,आशिष कुमार सिंह, श्री कांत मिश्रा, अर्जुन खरवार,शीतला सिंह आदि ने सम्बोधित किया कार्यक्रम में ओमकार नाथ मिश्रा,नंद किशोर देव पाण्डेय, राजा हरिजन,शिव भोला बिन्द विजय शंकर शर्मा, निजामुद्दीन, मोहम्मद हयात आजम,राम केवल चंद्र बंशी,वेचू विश्वकर्मा, प्रदीप, उर्मिला,भूवरी जैसवाल,राजू जयसवाल, कल्लू कनौजिया,रवि कनौजिया, रामविलास, राम-लखन, उपेंद्र विंद, पप्पू विंद नितिश कुमार यादव मनोरथ देव, सिकंदर, कृपा शंकर तिवारी, अवनीश सिंह, नितेश कुमार,जूल रहमान डाक्टर दिनेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!