Advertisement

सोनभद्र – * जिला बदर / हिस्ट्रीशीटर / टॉप-टेन का चिन्हित अपराधी थाना- बभनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार-*

 

 

* जिला बदर / हिस्ट्रीशीटर / टॉप-टेन का चिन्हित अपराधी थाना- बभनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बभनी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बभनी क्षेत्र के बभनी तिराहे के पास से थाना स्थानीय के जिला बदर / हिस्ट्रीशीटर / टॉप-टेन के चिन्हित सक्रिय अपराधी को दिनाँक-11/02/2026 को समय लगभग 22:25 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के संबंध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0- 24/2026 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

*🔹 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

नियाज पुत्र लल्ले, निवासी ग्राम- बड़होर थाना- बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।

 

*🔹 अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*

01. मु0अ0सं0-195/2019 धारा 307 भा.दं.वि. व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना रोहनिया, वाराणसी।

02. मु0अ0सं0-04/2021 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना धरियाव, जनपद फतेहपुर।

03. मु0अ0सं0-86/2022 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना ऊँज, जनपद भदोही।

04. मु0अ0सं0-03/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।

 

*🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*

01. प्र0नि0 दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, सोनभद्र।

02. उ0नि0 शिवमूरत यादव, थाना बभनी, सोनभद्र।

03. हे0का0 प्रदीप सिंह, थाना बभनी, सोनभद्र।

04. हे0का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना बभनी, सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!