Advertisement

अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन की सतत कार्यवाही

अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन की सतत कार्यवाही

वाड्रफनगर व रघुनाथनगर क्षेत्र में लगभग 30 लाख ईंट जब्त

बलरामपुर / कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार राजस्व एवं संयुक्त टीम के द्वारा जिले में अवैध ईंट भट्टों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा के नेतृत्व में राजस्व एवं संयुक्त टीम ने ग्राम रामनगर एवं पंडरी में संचालित अवैध ईंट भट्टों पर कार्यवाही की। अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर एवं तहसीलदार वाड्रफनगर की संयुक्त टीम द्वारा 12 ईंट भट्टों से लगभग 22 लाख अवैध रूप से निर्मित ईंट जब्त किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार रघुनाथनगर द्वारा 4 ईंट भट्टों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 8 लाख ईंट जब्त की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!