आरपीएससी शिक्षक फोरम ने भीषण गर्मी मे बेजुबान परिंदों के लिए परिंडा अभियान का किया श्रीगणेश
ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल
दौसा-आरपीएससी शिक्षक फोरम राजस्थान द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा लगाने के अभियान की शुरुआत की गई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने कहा कि आरपीएससी शिक्षक फोरम गठन के बाद से ही शिक्षक हितों के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी अपनी भूमिका निभाता रहा है,वर्तमान में क्षेत्र में भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए परिंडा लगाने के अभियान की शुरुआत की गई है साथ ही इनमें रोजाना पानी भरा जाए इसके लिए भी सदस्यों को संकल्पित किया गया है उन्होंने कहा कि पक्षी और प्रकृति हमारे जीवन के अभिन्न अंग है प्रकृति स्वस्थ है तो हम स्वस्थ हैं । इस अवसर पर फोरम के जिलामंत्री घनश्याम चौबदार ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियो को आह्वान किया कि अपने स्कूलों कार्यालय और घरों के बाहर पक्षियों के लिए परिंडा अवश्य लगाएं साथ ही उनमें नियमित पानी भरे,इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अभय सक्सैना,जितेंद्र सैनी,राजेश निर्माण,विपिन सैन,केदार वर्मा, सुरेशचंद मीणा सहित फोरम के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


















Leave a Reply