Advertisement

समस्तीपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी मंटून महतो को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के मटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

http://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

समस्तीपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी मंटून महतो को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के मटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार मंटून समस्तीपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उसके विरुद्ध समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर एवं दलसिंहसराय के अलावा बेगूसराय जिले के खोदाबन्दपुर थाना में लूट, डकैती, हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार मंटून महतो विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बेरिया निवासी ब्रह्मदेव महतो का पुत्र है। टाॅप-10 अपराधियों की सूची में शामिल मंटून लगभग 20 वर्षों से अपना नाम व पता छिपाकर अन्यत्र अलग-अलग जगह रह रहा था। माननीय न्यायालय के द्वारा मंटून महतो पर स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस कई दिनों से प्रयास कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद मंटून महतो को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने दी है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!