Advertisement

समस्तीपुर – भाकपा माले ने समस्तीपुर एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन उम्मीदवार को सक्रिय समर्थन करते हुए

http://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

भाकपा माले ने समस्तीपुर एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन उम्मीदवार को सक्रिय समर्थन करते हुए अपने संसाधन से उनकी जीत सुनिश्चित कराने को लेकर बूथ स्तर से जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभा, जनता के बीच बैठक आदि का आयोजन करेगी। उक्त आशय का निर्णय सोमवार को ताजपुर गांधी चौक के पास संपन्न भाकपा माले की प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। वहीं आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो० कयूम, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, कैलाश सिंह आदि ने बैठक में अपने – अपने विचार व्यक्त किये।

मौके पर आसिफ होदा ने कहा कि महंगाई – बेरोजगारी, भ्रष्टाचार रोकने, कालाधन वापस लाने, विकास के नाम पर सत्ता में आई एनडीए सरकार 10 वर्षों तक जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। यहां तक की सड़क, नाला, विद्यालय भवन आदि निर्माण का बांट जोहता रह गया एवं स्थानीय उजियारपुर एवं समस्तीपुर सांसद का विकास राशि लौट गया। जनता ऐसे नकारा सांसद को पदमुक्त कर के ही दम लेंगे। माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार तानाशाही सरकार है। लोकतंत्र एवं संविधान को समाप्त कर ने पर तुली है। ऐसी तानाशाही सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर लोकतंत्र एवं संविधान बचाने की लड़ाई में प्रखंड वासी महती भूमिका निभाएंगे। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर ताजपुर प्रखंड परिसर में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई एवं इसे लेकर एक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!