राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर
सरायरंजन/समस्तीपुर: कुख्यात फरार अपराधकर्मी अरूण सहनी को समस्तीपुर पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। मानवीय / तकनीकी आसूचना के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी कम में दिनांक-13.04.2024 को शाम में गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अपराधी ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर चौक के पास छिपकर रह रहा है। सूचना प्राप्त होते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के सदस्यों द्वारा दिनांक-13.04.2024 की रात्रि में ताजपुर चौक के पास अरविन्द सहनी के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अरूण सहनी पुछताछ करने पर समस्तीपुर जिला में घटित कई लूट/डकैती के काण्डों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- अरूण सहनी पिता-संजीव सहनी साकिन-जोरपुरा थाना-हलई जिला-समस्तीपुर
गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व अपराधिक इतिहास
1- विद्यापतिनगर (घटहो ओ०पी०) थाना कांड संख्या-129/2023 दिनांक-12.08.2023 धारा-399/402/412 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
2- विद्यापतिनगर (घटहो ओ०पी०) थाना कांड संख्या-122/2023 दिनांक-01.08.2023 धारा-395/412 भा०द०वि०3-रियासत रामायण कांड संख्या-205/2023 दिनांक-11.07.2023 धारा-392 भा0द0वि0
छापामारी दल में शामिल सदस्य
1- पु०नि० अजीत प्रसाद सिंह, प्रभारी तकनीकी शाखा
2.पु0नि0 शिवपूजन कुमार, प्रभारी तकनीकी शाखा
3.पु०अ०नि० रविकांत रवि, थानाध्यक्ष सरायरंजन
4.पु०अ०नि० फैजूल अंसारी, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी
5.पु०अ०नि० शनि कुमार मौसम, थानाध्यक्ष-ताजपुर
6.पु०अ०नि० शिम्पी कुमारी, सरायरंजन थाना
7.परि०पु०अ०नि० अमित कुमार सिंह, तकनीकी शाखा
8.सिपाही/813 अरविन्द कुमार, तकनीकी शाखा सिपाही
9- कुन्दन कुमार, तकनीकी शाखा, चालक सिपाही
10- कुन्दन कुमार, तकनीकी शाखा, बिहार पुलिस।


















Leave a Reply