Advertisement

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पश्चिमी पंचायत के गोवर्सिठा ग्राम से होकर गुजरने वाली बागमती नदी में डूबने से एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत

http://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पश्चिमी पंचायत के गोवर्सिठा ग्राम से होकर गुजरने वाली बागमती नदी में डूबने से एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

बच्चे के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा होने लगी, काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चे के शव को बरामद किया गया। मृतक बच्चे की पहचान वार्ड 8 निवासी लक्ष्मण राय के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बच्चा अपने मां के साथ नदी के तट पर गया था जहां मां के नजरों से ओझल हो गया और नदी किनारे खेलने के क्रम में पैर पिछलने से उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय थाना से एस आई रिंकी कुमारी और अंचलाधिकारी शशि रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!