जिला पदाधिकारी कैमूर ने रामपुर में लगाई जन-अदालत, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
कैमूर/बिहार
सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। आम जनता की समस्याओं के जमीनी स्तर पर निपटारे और विकास कार्यों की गति परखने के लिए जिला पदाधिकारी कैमूर, नितिन कुमार सिंह ने गुरुवार (12 फरवरी 2026) को रामपुर प्रखंड का सघन दौरा किया। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने न केवल फाइलों को खंगाला, बल्कि जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद कर जन समस्याओं को सुना। बता दें कि बैठक से पूर्व जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल, कृषि, आपूर्ति, बाल विकास परियोजना और स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य संस्कृति में सुधार लाने और सभी कर्मियों को समयबद्ध तरीके से निष्ठापूर्वक कार्य करने की सख्त हिदायत दी। बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख, मुखिया और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़कों के किनारे नाले का अभाव और जल-जमाव की समस्या। तालाबों पर अतिक्रमण और उनकी साफ-सफाई।

जर्जर सड़कें और बंद पड़े ‘नल-जल’ योजना के प्रोजेक्ट। भूमि विवाद और विकास कार्यों में आ रही बाधाएं। जैसी अपने-आप क्षेत्रों की समस्याओं को साझा किया। आपको बता दें कि डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों (RWD, PHED, मनरेगा) के अभियंताओं और अंचलाधिकारी को तत्काल स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित आवेदनों का श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तुरंत निष्पादन करें। तथा निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जल-जमाव वाले क्षेत्रों का दौरा कर समाधान सुनिश्चित करें। वहीं जिला पदाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह ने कहा कि “जनसेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ सौम्य, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करें। नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना और सम्मानजनक ढंग से समाधान करना प्रत्येक कर्मी का दायित्व है।” वही इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC), भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच और बीडीसी उपस्थित थे।



















Leave a Reply