Advertisement

राष्ट्रीय महिला दिवस पर कैमूर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, महिलाओं की हुई एनीमिया जांच

राष्ट्रीय महिला दिवस पर कैमूर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, महिलाओं की हुई एनीमिया जांच

कैमूर/बिहार

सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कैमूर जिला समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में भव्य ‘एनीमिया जांच सह स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया। वही जिला पदाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC) द्वारा किया गया। बता दें कि यह शिविर महिला विकास निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया (रक्ताल्पता) की समय पर पहचान करना, उचित उपचार प्रदान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

वही शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच (Hb Test), ब्लड प्रेशर (BP) और ब्लड शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। आपको बता दें कि चिकित्सकों की टीम द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी खान-पान और पोषण के बारे में विस्तार से बताया गया। आपको बताते हुए चलें कि वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की और एनीमिया की रोकथाम के लिए संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन तथा नियमित जांच की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के निरंतर आयोजन की बात कही। वही इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS), जिला परियोजना प्रबंधक (WCDC), विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी सहित भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। शिविर का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!