Advertisement

सड़क दुघर्टना में घायल एक 28 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुघर्टना में घायल एक 28 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

सुपौल से ब्यूरो चीफ पंकज कुमार

कटैया-निर्मली (सुपौल): बीते गुरुवार की शाम सड़क दुघर्टना में घायल एक 28 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे शनिवार को गुस्साये परिजन और आस-पास के लोगों ने एन एच 327 ई को बम-भोला पेट्रोल पंप के पास करीब दो घंटा जाम कर मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी अनुसार बीते गुरुवार को बम-भोला पेट्रोल पंप पर कार्यरत मजदूर रोड पार कर रहें थे कि सुपौल से पिपरा की ओर जा रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी जब-तक लोग कुछ समझ पाते तब-तक पिपरा से सुपौल की ओर जा रहे बाइक सवार की सीधी टक्कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक से हो गयी जिससे अर्जुन शर्मा बुरी तरह घायल हो गये।

जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सुपौल स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीना पट्टी पंचायत के पिपराही वार्ड नंबर 16 निवासी सीबू शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र अर्जुन शर्मा के रूप में हुई। घटना में घायल अर्जुन की मौत होने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गुस्साये परिजन और आस-पास के सैकड़ों लोगों ने सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग को बम-भोला पेट्रोल पंप के पास बास बल्ली और टायर जलाकर करीब दो घंटे तक जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा दल-बल के साथ पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी कंचन देवी माता सावित्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पिछे दो छोटे छोटे बेटे को छोड़ गए। अर्जुन पर परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी वह अब इस दुनिया में नहीं रहे इस बात को लेकर लोगों में काफी मायूसी थी अब उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा। माता पिता कमाने लायक नहीं है दो छोटे छोटे बच्चों के भविष्य अधर में लटक गया। पत्नी कंचन देवी की चित्कार से हर आंखें नम हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना में शामिल दोनों बाइक को स्थानीय जनप्रतिनिधि पुलिस को जानकारी दिए बगैर कहा और किस स्थिति में छोरा गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दिन पुलिस को जानकारी नहीं दी गई शनिवार को सड़क जाम करने की सूचना मिली पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!