मुंगेर यूनिवर्सिटी के लाचार व्यवस्था से परेशान होकर छात्र-छात्राओं ने किया कुलपति का पुतला दहन
रिपोर्टर- मुरारी कुमार
लखीसराय बिहार

मुंगेर यूनिवर्सिटी और इससे संबंधित सभी कॉलेज में बरती जा रही अनियमितता और लापरवाही सैकड़ों छात्र छात्राओं के भविष्य को अंधकार में डालने जैसा आरोप से परे नहीं रहा है, कभी परीक्षा के देर से परिणाम तथा कॉलेज की व्यवस्था को लेकर तो कहीं निर्धारित समयावधि से भी विलंब परीक्षा लेने और कहीं कहीं मुंगेर यूनिवर्सिटी के कुछ कॉलेज तो अवैध राशि की वसूली को लेकर सुर्खियों में रहा है,
आज लखीसराय के पुरानी बाजार स्थित के एस एस कॉलेज के बाहर एवीभीपी के बैनर के प्रत्यक्ष मुंगेर यूनिवर्सिटी के रवैये से नाराज और आक्रोशित छात्र छात्राओं ने के एस एस कॉलेज के मुख्य द्वार पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया और उसके ख़िलाफ़ नारेबाजी भी की l छात्र के आरोप के द्वारा लगाए गए आरोप में यह कहा गया कि गंभीरता से कभी छात्र छात्राओं के बारे में सोचा नही जाता है और इसके परीक्षा के परिणाम में इस वर्ष भी ऐसा हुआ

कि कई विषयों में अनुपस्थित कर दिया गया है, अब इसके वजह से फिर से उस विषय की परीक्षा देनी पड़ेगी, जिससे सैकड़ों छात्र छात्राओं का समय बर्बाद हो गया है, ABVP के छात्र नेता और इसके सभी सदस्य छात्र छात्राओं के समर्थन में सड़क पर के एस एस कॉलेज के मुख्य द्वार पर नारेबाजी की l छात्र नेता बताते हैं कि “ये पहली ऐसी घटना नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से सवालों के घेरे में रहा है मुंगेर यूनिवर्सिटी और इससे संबंधित कॉलेज”l अगर इस बार की गलतियों को यूनिवर्सिटी नहीं सुधारता है तो यूनिवर्सिटी का घेराव करने में समय नहीं लगेगा l साथ ही आरोप ये भी है कि कॉलेज में किसी प्रकार का पंजीयन, एडमिट कार्ड, सर्टिफिकेट निकलवाने तथा यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित राशि से अधिक वसूली भी होती रही है l

आक्रोशित छात्रों के बयान में ये बातें भी सामने आयी कि के एस एस कॉलेज और आर लाल कॉलेज लखीसराय के प्रिन्सिपल और मुंगेर यूनिवर्सिटी के कुलपति के बीच किसी तरह का कोई तालमेल नहीं रह गया हो, जिस तरह से इस कॉलेज के छात्र छात्राओं के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, जो कि बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के वजह से मुंगेर यूनिवर्सिटी का भविष्य भी संदेह और सवालों में घिरे रहने वाला है, यही वजह है कि मुंगेर यूनिवर्सिटी के क्षेत्र में आनेवाले अधिकांश छात्र छात्राओं द्वारा किसी अन्य यूनिवर्सिटी के कॉलेज में नामांकन कराने के निर्णय , कहीं ना कहीं सही साबित हो रहा l
ABVP के सदस्यों तथा के एस एस कॉलेज और आर लाल कॉलेज लखीसराय के छात्र-छात्राओं द्वारा चेतावनी के साथ यह कहा गया है कि इस वर्ष परीक्षा में उपस्थित रहने वालों को अनुपस्थित कर देना,और लापरवाही के साथ परिणाम पेश करना बंद कर दें तथा परिणाम में सुधार कर लें, अन्यथा मुंगेर यूनिवर्सिटी के सभी छात्र बड़ा आंदोलन करेंगे l मुंगेर यूनिवर्सिटी के इस असहनीय रवैये से मुंगेर यूनिवर्सिटी के लगभग सभी कॉलेज के छात्र- छात्रा परेशान है l



















Leave a Reply